44 C
Delhi
Sunday, May 19, 2024

सघन चेकिंग अभियान के माध्यम से किया गया जागरूक

सघन चेकिंग अभियान के माध्यम से किया गया जागरूक

# यातायात के नियमों का पालन करने की अपील

केराकत, जौनपुर।
पंकज राय
तहलका 24×7
            अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने एवं सड़क दुर्घटना में कमी लाने के लिए पुलिस द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाकर लोगों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया गया।
जौनपुर पुलिस अधीक्षक अजयपाल शर्मा के निर्देश पर अपराध और अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए कोतवाली थाना पुलिस तत्पर है। सीओ गौरव शर्मा के दिशा निर्देशन और कोतवाल जयप्रकाश यादव के नेतृत्व में इसके लिए प्रत्येक दिन कहीं न कहीं चेकिंग की जा रही है।मुफ़्तीगंज पुलिस चौकी प्रभारी विद्यासागर सिंह द्वारा बृहद पैमाने पर दो पहिया एवं चार पहिया वाहनों का सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।
चार पहिया वाहनों की डिक्की चेक करने के साथ-साथ काली फ़िल्म उतरवाया गया। इसके अलावा दो पहिया वाहनों पर तेज रफ्तार चलने वालों को रोककर फटकार लगाया तथा नियमानुसार चलने की हिदायत दी गई। श्री सिंह ने कहा कि दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट और चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट अवश्य लगाए। यातायात नियमों का स्वंय पालन करें और लोगों को भी जागरूक करें। इस दौरान उपनिरीक्षक बीपी सिंह, चौकी के हेड कांस्टेबल फूल कुमार द्विवेदी, सुजीत सिंह, सुनील पाल सहित कांस्टेबल निक्कू चौधरी आदि अनेक कांस्टेबल मौजूद रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37426988
Total Visitors
831
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

9 श्रद्धालु जिंदा जले, 24 से ज्यादा झुलसे

9 श्रद्धालु जिंदा जले, 24 से ज्यादा झुलसे # वृंदावन से पंजाब जा रही चलती बस में अचानक लगी आग नूंह,...

More Articles Like This