40.1 C
Delhi
Tuesday, May 21, 2024

सड़क दुर्घटना में एक दर्जन कांवड़िये घायल

सड़क दुर्घटना में एक दर्जन कांवड़िये घायल

सहारनपुर।
तहलका 24×7 
                तीतरो थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक सड़क हादसे में करीब 12 कांवड़िये घायल हो गये। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने सभी घायलों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जिन कांवड़ियों को ज्यादा चोट आई थी उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
पुलिस अधीक्षक (देहात) सागर जैन ने बताया कि सहारनपुर जिले के तितरो क्षेत्र के ग्राम डूभर किशनपुरा से एक दर्जन से अधिक कावड़िये कावड़ लेकर पिकअप वाहन पर सवार होकर हरिद्वार के लिए निकले थे। ग्राम चांदपुर के पास एक बाइक को बचाने के प्रयास में पिकअप चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगा दिया।
जिससे पिकअप के ऊपर बैठे करीब 12 कावड़िये सड़क पर जा गिरे और घायल हो गये।आसपास के लोगों और थाना तीतरो पुलिस ने घायलों को तुरंत ही प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया और जिन कांवड़ियों को ज्यादा चोट लगी उन्हें जिला चिकित्सालय सहारनपुर भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि कई कांवड़ियों को गंभीर चोटें आयी हैं। सभी का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37450077
Total Visitors
521
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

एनडीए के साथी ही बिगाड़ दिये भाजपा का खेल

एनडीए के साथी ही बिगाड़ दिये भाजपा का खेल # संगठन की बजाय जातिगत जमीन पर प्रत्याशी के चेहरे पर...

More Articles Like This