30.1 C
Delhi
Friday, May 17, 2024

इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में छात्रों ने किया तोड़फोड़, काटा बवाल 

इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में छात्रों ने किया तोड़फोड़, काटा बवाल 

# विश्वविद्यालय ने 6 छात्रों के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा, 9 को किया रस्टीकेट

प्रयागराज।
तहलका 24×7
              इलाहाबाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने यूनिवर्सिटी में तोड़फोड़ करने के आरोपी 6 छात्रों के खिलाफ कर्नलगंज थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई। दरअसल, तीन दिन पहले छात्र आशुतोष द्विवेदी की मौत के बाद विवि. में आक्रोशित छात्रों ने बवाल, हंगामा व तोड़फोड़ किया था। छात्रों पर शिक्षकों के साथ मारपीट करने का भी आरोप है। इस मामले को दर्ज करने के बाद पुलिस ने मामले में जांच पड़ताल करनी शुरू कर दी।
बता दें कि इलाहाबाद विश्वविद्यालय के कुलानुशासक राकेश सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि 11 जुलाई को मीडिया स्टडीज़ पाठ्यक्रम के छात्र आशुतोष दुबे की अचानक मौत होने की घटना को लेकर अजय सम्राट ने सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाई और 12 जुलाई को अपने साथियों को बुलाकर विश्वविद्यालय परिसर में तोड़फोड़, लूटपाट, शिक्षक एवं शिक्षिकाओं पर जानलेवा हमला किया। बृहस्पतिवार देर रात दर्ज प्राथमिकी में अजय सिंह यादव उर्फ अजय सम्राट, संचित मिश्र, आदित्य राज सिंह, अमर सिंह, विकास यादव, आयुष दीक्षित और एक अज्ञात व्यक्ति को आरोपी बनाया गया है।
पुलिस को दी तहरीर में यह भी आरोप लगाया गया है कि अजय सम्राट के नेतृत्व में लगभग 20 छात्रों ने कई विभागों में तोड़फोड़ के साथ ही वहां रखे रजिस्टर आदि फाड़ डाले और संस्कृत विभाग के शिक्षक, शिक्षिकाओं के आभूषण एवं पैसे छीन लिए। उनकी तहरीर के आधार पर कर्नलगंज पुलिस ने आईपीसी की धारा 147, 148, 149, 427, 336, 353, 392 और 3/4 सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम 1984 के तहत एफआईआर दर्ज की है। इस घटना की जांच की निगरानी का दायित्व उपनिरीक्षक विनय कुमार सिंह को सौंपा गया है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37396046
Total Visitors
335
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

ट्रैक्टर ट्राली चंबल नहर में गिरी, चार की मौत, सात घायल

ट्रैक्टर ट्राली चंबल नहर में गिरी, चार की मौत, सात घायल श्योपुर।  तहलका 24x7                 ...

More Articles Like This