28.1 C
Delhi
Wednesday, September 17, 2025

सड़क दुर्घटना में बाइक सवार की मौत, दूसरा घायल

सड़क दुर्घटना में बाइक सवार की मौत, दूसरा घायल

खेतासराय, जौनपुर। 
अजीम सिद्दीकी 
तहलका 24×7 
                 स्थानीय थाना क्षेत्र के तमहा-जैगहां गांव निवासी दो युवक रविवार की रात अपनी पल्सर बाइक से जौनपुर से घर लौट रहे थे। पूर्वांचल विश्वविद्यालय के समीप बोलेरो जीप से बाइक सवार की टक्कर हो गयी, जिसमें पीछे बैठे युवक की नाके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। बाइक चला रहा उसका साथी गम्भीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद बोलेरो चालक वाहन लेकर भागने में सफल रहा।
जानकारी के अनुसार मो. आज़म (45) पुत्र क़य्यूम निवासी रम्मोपुर थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़ स्थानीय थाना क्षेत्र के तमहा-जैगहां गांव निवासी अपने मामा जलालुद्दीन के यहां रहता था। वह अपने मित्र गुफरान पुत्र एहसान निवासी हाजीपुर गोधना थाना पवई जनपद आजमगढ़ जो कस्बा खेतासराय के स्टेशन गली में कपड़े का थोक व्यवसायी है।
दोनों साथी तगादा करके जौनपुर से घर लौट रहे थे, जौनपुर की तरफ जा रही एक अज्ञात बोलेरो से जोरदार टक्कर हो गयी। जिसमें पीछे बैठा मित्र मो. आज़म (37) चार पहिया वाहन की नीचे आ गया। जिसमें उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। बाइक चला रहा गुफरान वाहन की चपेट में आने बुरी तरह जख्मी हो गया। मौके पर जुटे लोगों की मदद से दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
जहां डॉक्टरों ने आज़म को मृत घोषित कर दिया। घायल गुफरान का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। घटना की सूचना पर पहुंची सरायख्वाजा पुलिस ने शव को कब्ज़े लेकर पोस्टमार्टम भेज दिया। पुलिस घटना की छानबीन में जुट गई है। मौत की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

48 घंटे बाद भी नहीं दर्ज हो सका केस, देर रात पहुंचे उच्चाधिकारियों की जांच

48 घंटे बाद भी नहीं दर्ज हो सका केस, देर रात पहुंचे उच्चाधिकारियों की जांच # पटखौली गांव में सत्ता...

More Articles Like This