20.1 C
Delhi
Saturday, February 28, 2026

समाजसेवी ने प्राथमिक विद्यालय के बच्चों संग मनाया बेटी का जन्मदिन, पाठ्य सामग्री किया वितरित 

समाजसेवी ने प्राथमिक विद्यालय के बच्चों संग मनाया बेटी का जन्मदिन, पाठ्य सामग्री किया वितरित 

खेतासराय, जौनपुर।
डॉ. सुरेश कुमार 
तहलका 24×7
               क्षेत्र के बभनौटी मोहल्ला स्थित प्राथमिक विद्यालय में उस समय उत्साह का माहौल देखने को मिला, जब समाजसेवी विशाल मोदनवाल ने अपने पुत्री सम्भु के जन्मदिन पर विद्यालय के नौनिहालों के साथ मिलकर केक काटा और उन्हें स्टेशनरी वितरित की। इस अवसर पर बच्चों के चेहरों पर मुस्कान और प्रसन्नता स्पष्ट झलक रही थी।
समाजसेवी विशाल मोदनवाल ने बताया कि जन्मदिन जैसे विशेष अवसर को केवल पारिवारिक आयोजन तक सीमित रखने के बजाय उन्होंने इसे सामाजिक सरोकार से जोड़ने का निर्णय लिया। इसी क्रम में उन्होंने लगभग 50 जरुरतमंद बच्चों को स्टेशनरी किट प्रदान की, जिसमें कॉपी, पेन, पेंसिल, रबर, कटर सहित अन्य आवश्यक शैक्षिक सामग्री शामिल थी।
इसके साथ ही बच्चों को भोजन भी कराया।विद्यालय के शिक्षकों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के सामाजिक कार्य न केवल बच्चों को शैक्षिक संसाधन उपलब्ध कराते हैं,बल्कि उनमें उत्साह और आत्मविश्वास भी बढ़ाते हैं।शिक्षकों ने कहा कि आर्थिक रुप से कमजोर परिवारों के बच्चों के लिए इस तरह की सहायता अत्यंत उपयोगी सिद्ध होती है।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने केक काटकर जन्मदिन की खुशियां साझा करते हुए समाजसेवी का आभार व्यक्त किया।विद्यालय प्रबंधन ने समाजसेवी के इस कार्य को प्रेरणादायी बताते हुए अन्य लोगों से भी ऐसे अवसरों पर समाजहित में योगदान देने की अपील की।समापन सामूहिक भोजन वितरण के साथ हुआ।इस अवसर पर सभासद अमित सोनकर, रविन्द्र पाण्डेय, प्रीति गुप्ता, शोभित शर्मा, आराधना पाण्डेय, अर्चना सिंह, शैलेश यादव, सुजल पाण्डेय, शिवम समेत आदि उपस्थित रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

त्योहारों को लेकर शांति समिति की बैठक सपंन्न

त्योहारों को लेकर शांति समिति की बैठक सपंन्न खेतासराय, जौनपुर। डॉ. सुरेश कुमार  तहलका 24x7                 होली...

More Articles Like This