30.1 C
Delhi
Wednesday, May 1, 2024

ससुराल में रह रहे दामाद की संदिग्ध परिस्थितियों में जलकर मौत

ससुराल में रह रहे दामाद की संदिग्ध परिस्थितियों में जलकर मौत

मऊ।
तहलका 24×7
रानीपुर थाना क्षेत्र के मंडुसरा बुजुर्ग गांव में सोमवार दोपहर में एक मड़ई में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। मड़ई के अंदर सो रहे 46 वर्षीय व्यक्ति की झुलसकर मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतक आजमगढ़ जिले का निवासी था। वह मंडुसरा बुजुर्ग गांव में अपने ससुराल में रहता था। आग किस वजह से लगी यह साफ नहीं है।

जानकारी के अनुसार आजमगढ़ जिले के जहानागंज थाना क्षेत्र के कनैला गांव निवासी मुन्ना पाल (46) पुत्र किशुन की शादी रानीपुर थाना क्षेत्र के मंडुसरा बुजुर्ग गांव निवासी सीमा के साथ करीब आठ साल पहले हुई थी। शादी के कुछ वर्ष बाद से मुन्ना अपने ससुराल रहने लगा था। सोमवार दोपहर घर पर केवल मुन्ना था। उसकी सास सुसरती देवी राशन लेने के लिए दुकान गई थी। जब वह लौटी तो देखा कि उनका दामाद बाहर से आया और घर के बाहर बनी एक मड़ई में चला गया। कुछ देर बाद उस मड़ई से धुंआ निकलते देखकर उसने शोर मचाया। आसपास के लोग जबतक मौके पर जुटते तब पूरी मड़ई आग में घिर चुकी थी। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। मुन्ना पाल गंभीर रूप से झुलसा था। आनन-फानन उसे अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

सूचना के बाद रानीपुर एसओ प्रमोद कुमार सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। ग्रामीणों की मानें तो मुन्ना और उसकी पत्नी सीमा में आए दिन विवाद होता रहता था। तीन दिन पहले ही ऐसे विवाद के बाद सीमा अपने किसी रिश्तेदार के यहां रहने चली गई थी। दोनों की कोई संतान नहीं है। घटना के बाद पूरे गांव में चर्चा होती रही कि अचानक मड़ई में आग कैसे लगी। यह हादसा है या खुदकुशी इसे लेकर गांव में चर्चाओं का बाजार गर्म है। एसओ प्रमोद सिंह का कहना है कि घटना की जांच में पुलिस टीम जुटी है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37173840
Total Visitors
604
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

अनुशासनहीनता में डा. सिद्धार्थ पार्टी से निष्कासित

अनुशासनहीनता में डा. सिद्धार्थ पार्टी से निष्कासित जौनपुर।  गुलाम साबिर  तहलका 24x7               बहुजन समाज पार्टी के...

More Articles Like This