सांसद इकरा हसन से अभद्र व्यवहार, एडीएम ने कहा- कार्यालय से बाहर जाइए

सांसद इकरा हसन से अभद्र व्यवहार, एडीएम ने कहा- कार्यालय से बाहर जाइए

सहारनपुर। 
तहलका 24×7
              कैराना सांसद इकरा हसन व छुटमलपुर नगर पंचायत की अध्यक्षा शमा परवीन के साथ अभद्रता का मामला सामने आया है। आरोप है कि एडीएम प्रशासन ने दोनों को कार्यालय से बाहर निकलने को कह दिया। कहा कार्यालय उनका है, अपने मन से जो चाहे वह करने के लिए स्वतंत्र हैं। सांसद की शिकायत के बाद मंडलायुक्त ने डीएम को जांच के आदेश दिए हैं।
सांसद ने प्रमुख सचिव नियुक्ति उत्तर प्रदेश के साथ मंडलायुक्त को इस मामले की शिकायत की है। जिसमें बताया कि एक जुलाई को छुटमलपुर की विभिन्न समस्याओं को लेकर एडीएम संतोष बहादुर सिंह से मुलाकात करनी थी। एक बजे उनसे संपर्क किया गया, तब जवाब मिला कि एडीएम लंच के लिए जा चुके हैं और पत्राचार के माध्यम से अपनी समस्या दे दें। लंच के बाद सांसद अध्यक्ष शमा परवीन के साथ करीब तीन बजे एडीएम के कार्यालय में पहुंचीं।
आरोप है कि मुलाकात के दौरान एडीएम का व्यवहार अपमानजनक था। उन्होंने नगर पंचायत अध्यक्षा को डांटा। इस पर कैराना सांसद ने समस्या सुनने का अनुरोध किया तो एडीएम ने उनके साथ भी अभद्र बर्ताव किया। कार्यालय से बाहर जाने के लिए कह दिया। सांसद ने मामले में जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
Previous articleफायरिंग और मारपीट की घटना में एक दर्जन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Next articleअब कब्जा नहीं, रजिस्ट्री ही तय करेगी मालिकाना हक़ : सुप्रीम कोर्ट
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?