40.1 C
Delhi
Sunday, May 19, 2024

सांसद बनने के बाद रहूंगा आपके बीच : अशोक सिंह

सांसद बनने के बाद रहूंगा आपके बीच : अशोक सिंह

जौनपुर। 
गुलाम साबिर 
तहलका 24×7
               समाज विकास क्रांति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और जौनपुर लोकसभा के प्रत्याशी अशोक सिंह का पर्चा वैध होने के तुरंत बाद श्री सिंह फिर से जनता के बीच पहुंच गए। भाजपा के वोटबैंक में सेंध मारी करने के लिए अशोक सिंह सीधे बदलापुर विधानसभा के कलिंजरा बाजार में पहुंचे, जहां पर लोगों ने गर्मजोशी के साथ उनका जोरदार स्वागत किया।
अशोक सिंह ने लोगों से बात करते हुए बताया कि मैं सांसद बना तो भी इसी तरह आप सबके बीच बैठने और आपकी समस्याओं से रूबरू होने और उनके समाधान का काम करूंगा। मैं उन नेताओं की तरह नहीं हूं जो जीतने के बाद दिखाई नहीं देते। मैं खुद किसान का बेटा हूं और किसानों के दर्द को समझता हूं।
अशोक सिंह ने कहा कि मुझे डर था कि कहीं भाजपा के लोग मेरा पर्चा न खारिज करा दें। लेकिन, निष्पक्ष चुनाव कराने के क्रम में जिला निर्वाचन अधिकारी ने निष्पक्ष जांच करने का काम किया है। जिसके लिए मैं जिला निर्वाचन अधिकारी का धन्यवाद देता हूं

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37429814
Total Visitors
586
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

तेज किया चुनाव प्रचार, अकेले ही सबको टक्कर दे रहे अशोक सिंह

तेज किया चुनाव प्रचार, अकेले ही सबको टक्कर दे रहे अशोक सिंह जौनपुर।  गुलाम साबिर  तहलका 24x7             ...

More Articles Like This