44 C
Delhi
Sunday, May 19, 2024

अंतर्प्रान्तीय तस्कर गिरफ्तार, ब्रेजा कार व  साढ़े 21 किलो 450 गांजा बरामद

अंतर्प्रान्तीय तस्कर गिरफ्तार, ब्रेजा कार व  साढ़े 21 किलो 450 गांजा बरामद

जौनपुर। 
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव 
तहलका 24×7 
              मुंगराबादशाहपुर पुलिस ने दो अंतर्प्रान्तीय गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया। जिनके कब्जे से एक ब्रेजा कार व 21 किलो 450 ग्राम गांजा बरामद किया है। पुलिस ने आरोपियों पर संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर चालान न्यायालय भेज दिया।
मामले में मंगलवार जानकारी देते हुए अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मादक पदार्थो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी मछलीशहर के नेतृत्व में थानाध्यक्ष सन्तोष कुमार पाठक संदिग्ध व्यक्ति और वाहनों की चेकिंग कर रहे थे।
टीम तरहठी मोड़ पहुंची जहां पर एसएसटी मजिस्ट्रेट करमचन्द मौर्या व उप निरीक्षक मनोज कुमार राय  वाहनों की चेकिंग करने लगे।इसी बीच प्रयागराज की तरफ से एक ब्रेजा कार आती दिखाई दी। इशारा करके रोकने को कहां गया तो वाहन चालक ने बगल में खड़ा कर दिया। कार में बैठे व्यक्ति उतरकर भागने लगे।
पुलिस टीम ने दौड़ाकर पकड़ने का प्रयास किये लेकिन वह भाग निकले। पुलिस ने ब्रेजा कर की तलाशी के दौरान चार प्लास्टिक के बंडल, एक सूटकेस व एक बैग लेकर बैठे दो लोग हाथ लग गए। बंडलों में 21 किलो 450 ग्राम गांजा मिला।
गिरफ्तार अभियुक्तों में गिरजेश कुर्मी पुत्र शिवशंकर निवासी ग्राम रूपही टाड थाना रेडहा जनपद पश्चिमी चम्पारण बिहार व रतन संजय पुत्र स्व.चन्द्रभूषण चौधरी निवासी ग्राम रूपही टाड थाना रेडहा जनपद पश्चिमी चम्पारण बिहार है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37428726
Total Visitors
524
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

विपक्ष पर जमकर गरजे अमित शाह

विपक्ष पर जमकर गरजे अमित शाह # मछलीशहर प्रत्याशी के पक्ष में मंगा समर्थन  जौनपुर।  विश्व प्रकाश श्रीवास्तव तहलका 24x7         ...

More Articles Like This