35.1 C
Delhi
Saturday, May 18, 2024

सालाना उर्स पर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश ने अजमेर भेजी चादर 

सालाना उर्स पर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश ने अजमेर भेजी चादर

लखनऊ।
फैज़ान अंसारी
तहलका 24×7                                                            
  महान सूफी संत हज़रत ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती र.अ. के 811 सालाना उर्स के मौके पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अजमेर शरीफ़ के लिए पूरी श्रद्धा के साथ चादर रवाना की। ख्वाजा गरीब नवाज के सालाना उर्स 29 जनवरी को दरबार ख्वाजा में राज्य की प्रगति और कौमी सौहार्द की दुआ के साथ पेश होगी।

   
अखिलेश यादव ने अपने संदेश में विश्वभर में मौजूद गरीब नवाज के अनुयायियों को मुबारकवाद देते हुए प्रदेश के विकास, सद्भाव और सौहार्द की कामना की है। उन्होंने कहा सूफी संतो ने हमें मिल जुल कर रहने और परस्पर एक दूसरे के धर्म का सम्मान करने की सीख दी है।
   बताते हैं कि नेताजी मुलायम सिंह यादव ने अजमेर शरीफ़ चादर भेजने की परम्परा को शुरू किया था। जिसके बाद से हर वर्ष सालाना उर्स के मौके पर समाजवादी पार्टी की तरफ से चादर भेजी जाती है। हज़रत पीर बरकत मियां हाशमी नियाज़ी मदारी कौमी सदर चिश्तियां कमेटी उत्तर प्रदेश के हाथों से चादर दरबार ख्वाजा साहब में पेश की जाएगी। इस मौके पर पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र चौधरी, रामअचल राजभर, मो. आजम खान एडवोकेट, मुजीब खान, लाला रमीज खां, राशिद अली चिश्ती, बाबर अली, हस्साम मुजीबी, बासित फैज़ी, संजय यादव, रिजवान अहमद खान, शमशाद फारूखी आदि मौजूद रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37407898
Total Visitors
431
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

अशक्त एवं वृद्ध लोगों ने किया पोस्टल बैलेट से मतदान

अशक्त एवं वृद्ध लोगों ने किया पोस्टल बैलेट से मतदान पिंडरा, वाराणसी। नीतेश गुप्ता  तहलका 24x7               ...

More Articles Like This