34.1 C
Delhi
Saturday, May 4, 2024

गाजीपुर : सड़क दुर्घटना में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

गाजीपुर : सड़क दुर्घटना में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

खानपुर।
अंकित मिश्रा 
तहलका 24×7
            वाराणसी जनपद के चोलापुर थाना क्षेत्र के ताड़ी गाँव निवासी आलोक यादव (23) पुत्र शिवाधार यादव की बीते 28 दिसंबर को चौबेपुर थाना क्षेत्र के चंद्रावती में अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हो गये थे। घटना के बाद मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने निजी चिकित्सालय भेजवाते हुये उनके परिजनों कों सूचना दिया। उनकी हालत गंभीर देखते हुये उन्हें पीजीआई हॉस्पिटल भेजवाया गया। जहाँ उनकी इलाज के दौरान शुक्रवार की देर रात मौत हो गयी। घटना की जानकारी परिजनों कों मिलते हड़कंप मच गया।
वाराणसी के चोलापुर थाना क्षेत्र के ताड़ी गांव निवासी मृतक बचपन सें ही अपने मौसी के लड़के खानपुर क्षेत्र के इशोपुर निवासी जिला पंचायत सदस्य कमलेश यादव राय साहब के यहां रहता था।घटना की जानकारी होते परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। दो भाइयों में आलोक सबसे छोटा था। छोटे भाई के मौत की खबर पाकर बड़े भाई आशीष का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।

# छह माह पूर्व हुई थी आलोक की शादी

सड़क दुर्घटना में घायल आलोक की इलाज के दौरान पीजीआई में मौत हो गयी। आलोक की शादी अभी छह माह पूर्व क्षेत्र के सिधौना में अंशिका यादव से हुई थी, पति की मौत की ख़बर मिलते हीं अंशिका का रो-रोकर बुरा हाल हों गया।

# पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने व्यक्त की संवेदना 

सड़क दुर्घटना में घायल आलोक की इलाज के दौरान मौत की सूचना मिलते ही समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव नें जिला पंचायत सदस्य कमलेश यादव राय साहब को फोन करके ढाढ़स बंधाया और इशोपुर स्थित उनके आवास पर सैदपुर विधायक अंकित भारती के साथ अन्य सपा कार्यकर्त्ता मौजूद रहें।।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37222355
Total Visitors
754
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा महज दिखावा : अशोक सिंह

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा महज दिखावा : अशोक सिंह # राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भाजपा की सरकार पर जमकर...

More Articles Like This