सिद्दीकपुर आईटीआई में रोजगार मेला की तिथि घोषित, 60 से अधिक कंपनियां देंगी 3000 नौकरियां

सिद्दीकपुर आईटीआई में रोजगार मेला की तिथि घोषित, 60 से अधिक कंपनियां देंगी 3000 नौकरियां

जौनपुर।
गुलाम साबिर 
तहलका 24×7 
             शासन की मंशा के अनुरुप उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के अंतर्गत 28 फरवरी को राजकीय आईटीआई सिद्दीकपुर में वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा।जिला सेवायोजन अधिकारी ने बताया कि मेले में राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर की 60 से अधिक कंपनियां प्रतिभाग करेंगी।
उन्होंने कहा कि लगभग 3000 से अधिक रिक्त पदों पर भर्ती की प्रक्रिया संचालित होगी।चयनित अभ्यर्थियों को 12 हजार से 35 हजार रुपये प्रतिमाह तक वेतनमान के अवसर उपलब्ध होंगे।रोजगार मेले के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए 24 फरवरी को प्रातः 10 बजे कलेक्ट्रेट परिसर से रोजगार रथ “एलईडी प्रचार वाहन” को जिलाधिकारी द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा, जो विभिन्न क्षेत्रों में जाकर युवाओं को मेले की जानकारी देगा।
Previous articleपूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर डबल डेकर बस पलटी, 5 की मौत, 45 घायल
Next articleपोखरा से काठमांडू जा रही यात्री बस नदी में गिरी, 18 लोगों की मौत
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?