19.1 C
Delhi
Tuesday, November 4, 2025

सिर कूंचकर अपराधी की हत्या से सनसनी, कुएं में मिला शव

सिर कूंचकर अपराधी की हत्या से सनसनी, कुएं में मिला शव

गाजीपुर।
तहलका 24×7 
               भुड़कुड़ा थाना क्षेत्र में युवक का शव कुएं में मिलने से सनसनी फैल गई। सिर पर गम्भीर चोट थी। मृतक की उम्र लगभग 24 वर्ष बताई जाती है, जो गांव के बाहर एक कुएं में पड़ा मिला।
सूचना पर पुलिस अधीक्षक द्वारा घटनास्थल पर स्थलीय निरीक्षण किया गया। मौजूद लोगों से घटना के संबंध में जानकारी ली गई। मृतक की शिनाख्त विशाल यादव पुत्र पारस यादव निवासी रामपुर रामबल के रूप में हुई।
पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने बताया प्रथम दृष्‍टया युवक के सिर पर प्रहार करके हत्‍या कर शव को कुएं में फेंका गया है। अज्ञात के खिलाफ तहरीर मिली है। उन्‍होने बताया कि मामले का खुलासा कर अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए निर्देश दिये गये हैं। उन्‍होने बताया कि मृतक का आपराधिक इतिहास है। जल्‍द ही वह जेल से छूटकर बाहर आया था।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

बेटे की मौत का सदमा नहीं झेल पाया पिता, तेरहवीं के दिन हुई मौत

बेटे की मौत का सदमा नहीं झेल पाया पिता, तेरहवीं के दिन हुई मौत खेतासराय, जौनपुर। डॉ. सुरेश कुमार तहलका 24x7    ...

More Articles Like This