सीएम व उनकी मां पर अभद्र टिप्पणी करने वाले का फूंका पुतला

सीएम व उनकी मां पर अभद्र टिप्पणी करने वाले का फूंका पुतला

पिंडरा, वाराणसी।
नितेश कुमार 
तहलका 24×7 
               हिंदू युवा वाहिनी वाराणसी के तत्वावधान में ब्लॉक इकाई के पदाधिकारियों द्वारा गुरुवार को सीएम योगी आदित्यनाथ की मां पर अभद्र टिप्पणी करने वाले बिहार के युवक का पुतला फूंककर आक्रोश जताया और मुकदमा दर्ज करने की मांग की गई।वाहिनी के ब्लाक अध्यक्ष निर्मल सिंह धीरू के नेतृत्व में पिण्डरा के रमईपुर चौराहे पर सीएम की माँ के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने वाले अब्दुल्ला सलीम के विरोध में नारे लगाते हुए पुतला फूंका।
तत्पश्चात थाना प्रभारी अतुल कुमार सिंह को ज्ञापन देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की। इस दौरान ब्लाक उपाध्यक्ष नीरज सिंह, ब्लाक महामंत्री अभिषेक सिंह, महामंत्री सौरभ सिंह, ब्लाक मंत्री पंकज प्रजापति, ब्लाक मंत्री विवेक कुमार सिंह, सप्पु पाल, संतोष मिश्रा, आनन्द चौबे आदि उपस्थित रहे।
Previous articleप्रेम में दीवानी युवती दोबारा हाईटेंशन टावर पर चढ़ी, पुलिस ने फिर उतारा
Next articleवाहन की चपेट में आई बाइक सवार महिला की मौत
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?