सीटी जलने से आधा दर्जन फीडर की बिजली गुल

सीटी जलने से आधा दर्जन फीडर की बिजली गुल

# सैकड़ों गांव अंधेरे में, भीषण गर्मी में मचा हाहाकार

खेतासराय, जौनपुर।
अजीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
              शाहगंज विद्युत उपकेंद्र  के एक लाख 32 हज़ार विद्युत सप्लाई का करंट ट्रांसफार्मर (सीटी)  जल जाने से हाई वोल्टेज बिजली सप्लाई बाधित है।गुरुवार को आंधी के साथ तेज़ बारिश से जगह जगह आपूर्ति बाधित रही। शुक्रवार की दोपहर अचानक मेन सप्लाई ठप्प हो गयी जिससे खण्ड सबरहद पर 33 हज़ार वोल्टेज की सप्लाई मिलना बंद हो गयी और सैकड़ों गांव में विद्युत आपूर्ति ठप हो गयी, जिससे बड़ी संख्या में ग्रामीण इससे प्रभावित है।
सोंगर, सबरहद, बरईपुर, रेलवे फीडर आदि उसकी चोपेट में हैं, इन फीडरों की बिजली आपूर्ति बाधित है। इस सम्बंध में जेई भानु पटेल से बातचीत करने पर बताया कि कार्य प्रगति पर है, शीघ्र ही समस्या का समाधान करके आपूर्ति बहाल की जाएगी।
Previous articleमाता पिता के आशीर्वाद व संघर्ष से ही मिलती है सफलता : आदित्यनाथ
Next articleबिट्टू बनीं किन्नर प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?