सुधाकर की तरह ही सुजीत करेंगे जनता की सेवा: अखिलेश यादव 

सुधाकर की तरह ही सुजीत करेंगे जनता की सेवा: अखिलेश यादव 

# सपा मुखिया ने SIR से लेकर कफ सिरप तक साधा निशाना

मऊ।
तहलका 24×7 
              घोसी विधानसभा के दिवंगत विधायक स्व. सुधाकर सिंह की तेरहवीं पर मंगलवार को घोसी के दादनपुर अहिरौली गांव में भारी भीड़ उमड़ी। पूर्व मुख्यमंत्री व समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, कद्दावर नेता शिवपाल सिंह यादव ने पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। दोनों नेताओं ने दिवंगत विधायक के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके योगदान को भावपूर्ण ढंग से याद किया।
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि सुधाकर सिंह जमीनी नेता थे। उनके व्यवहार में अपनापन था, उनकी राजनीतिक पकड़ इतनी मजबूत थी कि वे हर परिस्थिति का डटकर सामना करते थे। उन्होंने आगे कहा कि घोसी की जनता ने जिस भरोसे के साथ सुधाकर सिंह को अपना जनप्रतिनिधि चुना था, उस विरासत को अब सुजीत संभालेंगे। सुधाकर सिंह ने जो जनता की सेवा की है सुजीत भी उसी तरह जनता की सेवा करेंगे।
इस दौरान उन्होंने मतदाता सूची पुनरीक्षण पर सरकार को घेरते हुए कहा यह एसआईआर अपनी नाकामी और कमियां छुपाने के लिए किया जा रहा है। मैं अपील करुंगा कि मतदाता अपना वोट कटने से बचाएं। सरकार पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा अगर खांसी हो तो देसी दवा का इस्तेमाल कर लेना लेकिन बीजेपी सरकार में कफ सिरप से बचना। क्योंकि कुछ लोग इसमें मुनाफा कमा रहे हैं। यह ‘वन डिस्ट्रिक्ट वन माफिया’ स्कीम है।
भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी को हमेशा डिवीजन की राजनीति में फायदा दिखता है, जबकि समाजवादी पार्टी विजन और विकास की राजनीति करती है। बीजेपी वाले डिवीजन जब तक नहीं करेंगे तब तक इन्हें लाभ नहीं मिलेगा। हम लोग विजन की बात करते हैं, डिवीजन की नहीं।
विधायक स्व.सुधाकर सिंह के गांव में सुबह से ही लोगों की आवाजाही जारी रही। पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए थे। ग्रामीणों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्व. सुधाकर सिंह के सरल स्वभाव, जनसंपर्क और विकास कार्यों को नम आंखों से याद किया।
Previous articleपीएमओ का नाम “सेवा तीर्थ” राजभवन होंगे “लोक भवन”
Next articleआसाराम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?