41.7 C
Delhi
Friday, May 17, 2024

सुल्तानपुर : ग्रामीण ने दिलेरी दिखाते हुए एक मवेशी चोर को दबोचा 

सुल्तानपुर : ग्रामीण ने दिलेरी दिखाते हुए एक मवेशी चोर को दबोचा 

# शोरगुल सुन ग्रामीणों के पहुंचने पर वाहन व मवेशी छोड़कर फरार हुए मवेशी चोर के साथी 

सुल्तानपुर।
उपेन्द्र सिंह
तहलका 24×7 
             कोतवाली क्षेत्र जयसिंहपुर के बेलगरा गांव में शुक्रवार रात एक पशुपालक के घर के सामने से मवेशी चुराने की कोशिश विफल हो गई। पशुपालक के परिजन अचानक जाग गए और उन लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। एक चोर को ग्रामीणों ने दबोच लिया जबकि अन्य आरोपी मौके से फरार हो गए। ग्रामीणों ने पकड़े गए चोर व उसके साथ मौजूद वाहन को पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
जयसिंहपुर कोतवाली के बेलगरा गांव निवासी पशुपालक रामदीन रोजाना की तरह शुक्रवार रात घर में सो रहे थे। देर रात करीब 12 बजे उन्होंने कुछ आवाज सुनी। आवाज सुनकर वह जाग गए। जब वे अपनी पशुशाला की तरफ देखे तो उन्हें वहां से मवेशी नदारद मिले। इस पर उन्हें संदेह हुआ। रामदीन फौरन पूर्वांचल एक्सप्रेस की लिंक रोड की तरफ पहुंचे। वहां एक पिकअप पर कुछ लोग भैंस लादते दिखे। इस पर रामदीन ने वाहन के पास पहुंचकर दिलेरी दिखाते हुए एक युवक को दबोच कर शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर-शराबा सुनकर जब तक ग्रामीण पहुंचते, अन्य लोग वाहन व मवेशी छोड़कर फरार हो गए। घटनास्थल पर कुछ ही देर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई।
ग्रामीणों ने आरोपी युवक की धुनाई भी कर दी। पकड़े गए युवक की पहचान अभी नहीं हो सकी। ग्रामीणों के बताने पर पहुंची जयसिंहपुर कोतवाली पुलिस ने आरोपी युवक व उसके साथ बरामद वाहन को हिरासत में ले लिया है। जयसिंहपुर कोतवाल प्रेमचंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस घटना की जांच कर रही है। युवक से पूछताछ जारी है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37398956
Total Visitors
807
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

वैदेही समिति ने मनाया सीता नवमी महोत्सव 

वैदेही समिति ने मनाया सीता नवमी महोत्सव  शाहगंज, जौनपुर। सौरभ आर्य  तहलका 24x7              सीता नवमी महोत्सव धूमधाम...

More Articles Like This