सुल्तानपुर : पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर हादसा, पिता की मौत, पुत्र समेत पांच घायल
सुल्तानपुर।
ज़ेया अनवर
तहलका 24×7
मऊ से पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के रास्ते लखनऊ जा रही एसयूवी बुधवार को अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में वाहन के परखच्चे उड़ गए। एसयूवी सवार पिता की मौत हो गई जबकि बेटे समेत पांच लोग घायल हो गये। घायलों को यूपीडा कर्मियों ने एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

हरियाणा के जज्जौर जिले के बादलगढ़ थाना क्षेत्र के खरारे निवासी तशवीर सिंह (70) परिवार व रिश्तेदारों के साथ यूपी के मऊ जिले में एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए आए थे। मऊ पहुंचने पर उन्हें पता चला कि शादी की तिथि आगे बढ़ गई है। इसके बाद तशवीर ने तय किया कि घर न जाकर एसयूवी से ही तीर्थयात्रा की जाए। तीर्थयात्रा करने के लिए बुधवार को तशवीर सिंह, सतीश (55), प्रमोद (29) (पिता-पुत्र) निवासीगण साईंपुरम कॉलोनी कबीरपुर सोनीपत हरियाणा, रिश्तेदार सिपाही पुनीत (25) निवासी गजरौला, चालक लखनलाल उपाध्याय (38) निवासी धनुपुरी गजरौला जिला अमरोहा व दो अन्य लोग एसयूवी से लखनऊ जा रहे थे।



















