42.8 C
Delhi
Saturday, May 18, 2024

सुल्तानपुर : भूमि विवाद के जांच-पड़ताल में पहुंची पुलिस टीम पर हमला 

सुल्तानपुर : भूमि विवाद के जांच-पड़ताल में पहुंची पुलिस टीम पर हमला 

# गांव छावनी में तब्दील, आधा दर्जन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज 

सुल्तानपुर।
तहलका 24×7 
            कूरेभार थाना क्षेत्र के इरुल गांव में भूमि से जुड़ा विवाद निपटाने के लिए जांच करने पहुंची पुलिस टीम पर एक पक्ष के लोगों ने हमला कर दिया। स्थिति को संभालने के लिए मौके पर अतिरिक्त पुलिस फोर्स बुलानी पड़ी। इस मामले में प्रभारी निरीक्षक कूरेभार की तहरीर पर हमलावर पक्ष से जुड़े लल्लन सिंह सहित छह लोगों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने व जान से मारने की धमकी देने के साथ दूसरे पक्षकार विकास सिंह के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है। हमला करने के तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने के साथ पुलिस बाकी की तलाश में जुटी है।
पुलिस ने बताया कि कूरेभार थाने के इरुल गांव निवासी लल्लन सिंह व विकास सिंह के बीच भूमि विवाद चल रहा है। इस मामले में बुधवार देर शाम को कूरेभार थाने की पुलिस टीम जांच करने पहुंची थी। इसके लिए दोनों पक्षों को बुलाकर विवाद निपटाने की बातचीत के दौरान ही लल्लन सिंह के पक्ष के लोग विकास सिंह के पक्ष से भिड़ गए। इस तकरार ने जल्दी मारपीट का रुख अख्तियार कर लिया। आरोप है कि स्थिति को शांत कराने के लिए जब कूरेभार थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार यादव ने दोनों पक्षों को शांत कराने की कोशिश की तो लल्लन सिंह के पक्ष के लोग पुलिस टीम पर ही हमलावर होकर जान से मारने की धमकी देने लगे। स्थिति को बिगड़ता देख इसे संभालने के लिए थाने से अतिरिक्त पुलिस फोर्स को बुलाना पड़ा। इस बीच लल्लन सिंह पक्ष के लोग मौके से फरार हो गए। प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार यादव की तहरीर पर कूरेभार थाने में लल्लन सिंह के पक्ष से छह लोगों के खिलाफ व दूसरे पक्ष से विकास सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37411261
Total Visitors
387
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत शाहगंज, जौनपुर।  गुलाम साबिर  तहलका 24x7               ...

More Articles Like This