39 C
Delhi
Saturday, May 4, 2024

एक माह से गायब साध्वी का शव आश्रम के बंद कमरे से बरामद

एक माह से गायब साध्वी का शव आश्रम के बंद कमरे से बरामद

# हत्या की आशंका, डॉग स्क्वॉड व फोरेंसिक टीम जांच में जुटी 

मिर्जापुर।
तहलका 24×7
             बैकुंठपुर स्थित निष्काम सेवा आश्रम की उत्तराधिकारी साध्वी भूज्योति उर्फ भूमिका देवी (60) का शव गुरुवार रात उनके कमरे से मिला। कमरा बाहर से बंद था। दुर्गंध आने पर लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने डॉग स्क्वॉड व फोरेंसिक टीम की मौजूदगी में दरवाजे का ताला तोड़कर बेड पर पड़े शव को बाहर निकाला। दरवाजा बाहर से बंद होने के कारण आशंका जताई जा रही है कि साध्वी की हत्या की गई है। साध्वी एक माह से लापता थीं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
अदलहाट थाना क्षेत्र के बैकुंठपुर में निष्काम सेवा आश्रम ट्रस्ट की स्थापना स्वामी वामनानंद ने किया था। स्वामी वामनानंद का निधन लगभग 12 वर्ष पहले हो गया था। आश्रम परिसर में ही उनकी समाधि बना दी गई थी। आश्रम की कुछ जमीन रोड में अधिग्रहीत भी हुई थी। मुआवजे की बड़ी धनराशि सरकारी खजाने में जमा है। आश्रम की जमीन पर भूमाफिया नजर टिकी हुई थी। स्वामी वामनानंद के निधन के बाद भूमिका देवी ट्रस्ट का संचालन करने लगीं। वो आश्रम में अकेली रहती थीं। आश्रम की लगभग 40 बिस्वा जमीन है, जिसकी कीमत लगभग पांच करोड़ है। उसे लेकर वाद न्यायालय में चल रहा था। भूमिका देवी लगभग एक माह से लापता थीं। उनका मोबाइल फोन बंद था।
आश्रम के ठीक सामने गुमटी में कई दुकानदारों को किराये पर बसा रखा था। गुरुवार शाम आश्रम से दुर्गंध आ रही थी। आस-पास के लोग गए तो कमरा बाहर से बंद मिला। खिड़की से झांका तो बिस्तर पर शव देखा। सूचना पुलिस को दी गई। अपर पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश सिह, सीओ चुनार उमाशंकर सिह, प्रभारी निरीक्षक थाना अदलहाट विजय चौरसिया, अहरौरा थाना प्रभारी कुमुद शेखर सिंह, जमालपुर थाना प्रभारी मनोज कुमार, चौकी इंचार्ज नरायनपुर राकेश राय , डाग स्क्वॉड, फोरेंसिक व एसओजी की टीम मौके पर पहुंची। फोरेंसिक टीम के सामने दरवाजे का ताला तोड़कर बेड पर पड़े शव को बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
न्यायालय में चले आश्रम की जमीन के विवाद व साध्वी का कमरा बाहर से बंद होने पर हत्या की आशंका जताई जा रही है। एएसपी नक्सल ओपी सिंह ने बताया कि निष्काम सेवा आश्रम के कमरे से दुर्गंध आने की सूचना पर खिड़की से झांक कर देखा गया तो महिला का शव पड़ा था। दरवाजा बाहर से बंद था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले के जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के कारण की पुष्टि होगी।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37227283
Total Visitors
745
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

जैश आतंकी ने शादी के लिए मांगी पैरोल, दिल्ली हाइकोर्ट ने कहा संभव नहीं

जैश आतंकी ने शादी के लिए मांगी पैरोल, दिल्ली हाइकोर्ट ने कहा संभव नहीं नई दिल्ली।  तहलका 24x7        ...

More Articles Like This