30.1 C
Delhi
Friday, May 17, 2024

सुल्तानपुर : मतदान जागरूकता रैली निकाली 

सुल्तानपुर : मतदान जागरूकता रैली निकाली 

अखंडनगर। 
युवराज देव
तहलका 24×7 
            मतदाता जागरूकता के तहत क्षेत्र के आरके महाविद्यालय घाटमपुर भेलारा व श्रीमती शोभावती देवी इण्टर कालेज रघुनाथ नगर घाटमपुर के संयुक्त तत्वावधान में शिक्षकों व छात्र, छात्राओं ने मंगलवार को रैली निकाली। बच्चों ने जनजागरूक स्लोगन जन-जन की यही पुकार वोट डाले अबकी बार से वोट डालने का संदेश दिया।
रैली आरके महाविद्यालय से शुरू होकर घाटमपुर पतार गांव में पहुंची, जहां पर छात्रों ने घर-घर जाकर लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया। रैली का समापन श्रीमती शोभावती देवी इण्टर कालेज रघुनाथ नगर घाटमपुर में किया।
इस मौके पर प्रबंधक डा. जेपी दूबे, प्राचार्य डॉ. देवव्रत यादव, प्रधानाचार्य अलख निरंजन पाण्डेय, नोडल रविन्द्र नाथ, सुफियान अहमद, सुरेन्द्र नाथ, राकेश यादव, मुक्तिनाथ, दीपक शर्मा, अनुपम, गुन्जन पाण्डेय, माधवी सिंह, दयावान शर्मा, शुभम पाल, रवीन्द्र कुमार आदि मौजूद रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37396451
Total Visitors
373
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

ट्रैक्टर ट्राली चंबल नहर में गिरी, चार की मौत, सात घायल

ट्रैक्टर ट्राली चंबल नहर में गिरी, चार की मौत, सात घायल श्योपुर।  तहलका 24x7                 ...

More Articles Like This