11.1 C
Delhi
Wednesday, February 4, 2026

सुहागरात में नवविवाहित जोड़े की संदिग्‍ध परिस्थितियों में मौत

सुहागरात में नवविवाहित जोड़े की संदिग्‍ध परिस्थितियों में मौत

अयोध्या।
तहलका 24×7
              जिले के सहादतगंज के मुरावन टोला में एक नवविवाहित जोड़े की सुहागरात के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से हड़कंप मच गया। 24 वर्षीय दूल्हा प्रदीप का शव पंखे से लटका मिला, जबकि 22 वर्षीया दुल्हन शिवानी का शव बिस्तर पर पड़ा था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। प्रदीप और शिवानी की सात मार्च को शादी हुई। आठ मार्च को बरात सोहावल के ड्योढ़ी से वापस लौटी थी।
रविवार को घर में रिसेप्शन का आयोजन होना था, लेकिन सुबह जब दोनों काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं आए, तो परिजनों को चिंता हुई। दरवाजा खटखटाने पर कोई जवाब नहीं मिलने पर खिड़की तोड़ी गई तो अंदर का नजारा देख सभी दंग रह गए। फिलहाल पुलिस घटनास्थल पर जांच कर रही है। परिवार में कोहराम मचा हुआ है। घर पर रिश्तेदारों के साथ आसपास के लोगों की भीड़ जमा है। हर कोई घटना से स्तब्ध है। सपा सांसद अवधेश प्रसाद मौके पर पहुंचे और घटना पर शोक जताया। परिवार के लोगों से इस बारे में जानकारी ली।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

मौसम ने लिया करवट बारिश के लिए किसान हुए मायूस

मौसम ने लिया करवट बारिश के लिए किसान हुए मायूस सुइथाकला, जौनपुर। राजेश चौबे  तहलका 24x7               ...

More Articles Like This