स्काउट गाइड ने प्याऊ शिविर लगाकर मतदान के लिए किया प्रेरित
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी रविन्द्र कुमार मांदड़ के नेतृत्व में स्वीप गतिविधियां लगातार चल रही हैं। इसी के तहत मंगलवार को स्काउट गाइड जिला ईकाई द्वारा रोडवेज परिसर में प्याऊ शिविर लगाकर लोगों को मतदान करने के लिए जागरूक किया गया।

कैडेट्स द्वारा यात्रियों को गर्मी से राहत पहुचांने के लिए ठंडा पानी पिलाया गया और बसों के अन्दर जाकर उन्हें वोट करने के लिए प्रेरित किया गया।स्काउट गाईड ने युवाओं, बुजुर्गों और महिलाओं से संवाद कर भारतीय संविधान में निहित मूल अधिकारों में मतदान के अधिकार के प्रति लोगों को सजग किया। बताया कि आपका वोट बेशकीमती है। एक-एक वोट से राष्ट्र का निर्माण होता है व सुयोग्य जनप्रतिनिधि चुने जाते हैं।

जिला मुख्य आयुक्त डा. रणजीत सिंह ने यात्रियों को मतदान करने की शपथ दिलाई। उन्होंने यात्रियों व कैडेट्स को 25 मई को मतदान करने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि छात्र-छात्राओं के जरिए उनके अभिभावकों व आसपास के लोगों को भी मतदान के लिए जागरूक करें।

इस अवसर पर सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक ममता दुबे, जिला प्रशिक्षण आयुक्त अफशां तरन्नुम, खुश्बू मौर्य, नेसार अहमद, नितेश प्रजापति, मलय साहू, मो. अरशद, निर्मल गुप्ता, पियूष कुमार, आदित्य कुशवाहा सहित काफी संख्या में यात्री उपस्थित रहे।








