19.1 C
Delhi
Wednesday, February 18, 2026

स्कूल जा रही शिक्षिका को चाकुओं से गोदा, पेट्रोल छिड़ककर जलाया

स्कूल जा रही शिक्षिका को चाकुओं से गोदा, पेट्रोल छिड़ककर जलाया

कटिहार।
तहलका 24×7 
               बिहार के कटिहार में बदमाशों की करतूत जानकर रूह कांप जाएगी। यहां स्कूल जा रही एक शिक्षिका को पहले बदमाशों ने चाकू से गोदकर अधमरा कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद भी दिल नहीं भरा तो चाकू से घायल शिक्षिका पर पेट्रोल छिड़क जलाकर मार डाला। मामला जिले के प्राणपुर थाना क्षेत्र का है।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि शिक्षिका रोजना की तरह स्कूल जा रही थी। तभी रास्ते में उसकी हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही प्राणपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शिक्षिका की मौत के बाद गांव में मातम छाया हुआ है।परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। पड़ोसी द्वारा पुरानी रंजिश में वारदात को अंजाम दिये जाने की आशंका जताई जा रही है।
प्रथम दृष्टया मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा नजर आता हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये सदर अस्पताल भेज दिया। मामले की जांच में पुलिस जुटी हुई है। मृतका के पति ने बताया कि उसके पड़ोसी से पुरानी रंजिश में अनबन चल रही थी। जिस वजह से उसने पहले चाकू गोदकर हत्या कर दी और फिर पेट्रोल छिड़ककर जलाकर मार डाला। पति ने हत्या का आरोप अपने पड़ोसी पर लगाया है।
पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा प्रतीत होता है। आरोपी की धड़पकड़ के लिये कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

हर बूथ को जीतने के लिए कार्यकर्ताओं को रणनीति बनानी होगी: जिलाध्यक्ष

हर बूथ को जीतने के लिए कार्यकर्ताओं को रणनीति बनानी होगी: जिलाध्यक्ष पिंडरा, वाराणसी। नितेश गुप्ता तहलका 24x7.       ...

More Articles Like This