41.7 C
Delhi
Friday, May 17, 2024

हक़ और अधिकार के प्रति छात्र-छात्राओं को किया गया जागरूक

हक़ और अधिकार के प्रति छात्र-छात्राओं को किया गया जागरूक

पिंडरा, वाराणसी।
जितेंद्र जायसवाल
तहलका 24×7 
           स्टूडेंट पुलिस कैडेट्स (एसपीसी) कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को पूर्व माध्यमिक विद्यालय मंगारी हुए कार्यक्रम में छात्राओं को उनके हक और अधिकार के बारे में जागरूक किया गया।
कार्यक्रम के तहत छात्र और छात्राओं को महिला एवं बाल सुरक्षा, महिला एवं बाल हिंसा को रोकने के लिए उठाए गए वैधानिक कदम, मिशन शक्ति के अन्तर्गत बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, पॉस्को एक्ट समेत यातायात के नियमों के विषय में जानकारी दी गयीं। बच्चों ने बड़े ही उत्साह से इस चर्चा-परिचर्चा में प्रतिभाग किया। इस दौरान  एसपीसी नोडल एवं मिशन शक्ति नोडल अनीता जैसल, महिला जिला समन्वयक रेखा श्रीवास्तव, फूलपुर थाने से उपनिरीक्षक प्रियंका राय, उपनिरीक्षक धर्मचंद, एंटी रोमियो टीम से ममता पासवान, रीना, विद्यालय के प्रधानाध्यापक राजेश कुमार सिंह के साथ अन्य शिक्षक गण उपस्थित रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37399416
Total Visitors
877
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

वैदेही समिति ने मनाया सीता नवमी महोत्सव 

वैदेही समिति ने मनाया सीता नवमी महोत्सव  शाहगंज, जौनपुर। सौरभ आर्य  तहलका 24x7              सीता नवमी महोत्सव धूमधाम...

More Articles Like This