हनीट्रैप को लेकर हाईकोर्ट सख्त, की तल्ख टिप्पणी

हनीट्रैप को लेकर हाईकोर्ट सख्त, की तल्ख टिप्पणी 

# हनी ट्रेप पर रोक न लगाई गई तो सभ्य समाज में रहना मुश्किल हो जाएगा

प्रयागराज।
तहलका 24×7
             इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कहा कि हनीट्रैप पर रोक न लगाई गई तो सभ्य समाज में रहना मुश्किल हो जाएगा। यह टिप्पणी करते हुए कोर्ट ने मेरठ जोन में संचालित कथित हनीट्रैप और ब्लैकमेल गिरोह की पुलिस महानिरीक्षक को जांच करने का निर्देश दिया।
यह आदेश न्यायमूर्ति जेजे मुनीर और न्यायमूर्ति तरुन सक्सेना की खंडपीठ ने फोजिया और अन्य की याचिका दिया है।हाईकोर्ट ने प्रदेशभर में हनीट्रैप के गिरोहों के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया।
कोर्ट ने आईजी मेरठ को निर्देशित किया है कि वे अपने क्षेत्र के सभी जिला पुलिस प्रमुखों को सतर्क करें, ताकि यह पता लगाया जा सके कि क्या इस तरह का कोई संगठित गिरोह सक्रिय है जो महिलाओं का उपयोग कर निर्दोष लोगों को अपना शिकार बना रहा है।इस आदेश की प्रति पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश,अपर मुख्य सचिव (गृह) और अन्य संबंधित अधिकारियों को तत्काल भेजने के निर्देश भी दिए गए हैं,ताकि पूरे प्रदेश में ऐसे गिरोहों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
Previous articleभागवत कथा: भक्ति रस में डूबे श्रद्धालु
Next articleसुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला: सज्जादानशीन होता है वक्फ का आध्यात्मिक प्रमुख, मुतवल्ली की भूमिका प्रशासनिक
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?