26.1 C
Delhi
Tuesday, November 4, 2025

हरियाणा के छात्र की कनाडा में हत्या, पीएम से मदद की गुहार

हरियाणा के छात्र की कनाडा में हत्या, पीएम से मदद की गुहार

सोनीपत। 
तहलका 24×7
                 हरियाणा के सोनीपत जिले के युवक की कनाडा में गोली मारकर हत्या कर दी गई। युवक शैक्षिक वीजा पर कनाडा के वैंकुवर गया था। युवक भोजन करने के लिए अपनी कार में निकला था, उसी समय अज्ञात बदमाश गोली मारकर फरार हो गये। वैंकुवर पुलिस ने घटना की जानकारी परिवार वालों को दी तो परिवार में कोहराम मच गया।
मृतक चिराग अंतिल का परिवार सोनीपत के सेक्टर 12 में रहता है। उसके पिता महावीर अंतिल हरियाणा सरकार के शूगर मिल विभाग से रिटायर्ड हैं। चिराग अंतिल सितंबर 2022 में एमबीए की पढ़ाई करने कनाडा के वैंकुवर ब्रिटिश कोलंबिया गया था। उसने एमबीए की डिग्री हासिल करने के बाद एक कंपनी में काम कर रहा था।शनिवार को उसकी अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी।
बेटे की हत्या की खबर मिलते ही परिवार में मातम पसर गया। मृतक चिराग के बड़े भाई रोनित ने बताया कि चिराग से उसकी बात आज सुबह हुई थी। वो काफी खुश था। घटना के बाद से लगातार पुलिस से फोन पर बात हो रही है, हत्यारों के विषय में और कोई जानकारी नहीं दी जा रही है।
मृतक चिराग के मामा ने बताया कि कनाडा पुलिस से बात हुई है। वो हमें कुछ साफ तौर पर नहीं बता रहे हैं। हम लगातार उसके दोस्तो के संपर्क में हैं।उनको भी कनाडा पुलिस कुछ नहीं बता रही है। पीएम मोदी और विदेश मंत्री जयशंकर से हम अपने बेटे के लिए इंसाफ की गुहार लगाते हैं ताकि उसका शव जल्द से जल्द भारत लाया जा सके।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

बेटे की मौत का सदमा नहीं झेल पाया पिता, तेरहवीं के दिन हुई मौत

बेटे की मौत का सदमा नहीं झेल पाया पिता, तेरहवीं के दिन हुई मौत खेतासराय, जौनपुर। डॉ. सुरेश कुमार तहलका 24x7    ...

More Articles Like This