35.6 C
Delhi
Tuesday, April 30, 2024

पूर्व मंत्री अमरमणि का आवास सील, अपहरण कांड में रहे लिप्त

पूर्व मंत्री अमरमणि का आवास सील, अपहरण कांड में रहे लिप्त

महराजगंज। 
तहलका 24×7
             उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री अमरमणि त्रिपाठी के नौतनवा नगर पालिका स्थित आवास पर शनिवार को पुलिस मजिस्ट्रेट साथ पहुंचकर उनके आवास को सील कर दिया। अमरमणि वर्ष 2001 में बस्ती जिले एक व्यापारी के बेटे के अपहरण मामले में आरोपी है। जो इस मामले में फरार भी चल रहा है।कुछ दिन पूर्व एमएलए कोर्ट ने त्रिपाठी की संपत्तियों को कुर्क करने का आदेश दिया था।
6 दिसंबर 2001 को बस्ती में व्यापारी धर्मराज मद्धेशिया के बेटे राहुल का अपहरण कर लिया गया था। बस्ती पुलिस ने तत्कालीन मंत्री अमरमणि के लखनऊ स्थित घर से राहुल को बरामद किया था। इसके बाद अपहरण के मामले में उन्हें आरोपी बनाया गया। कवित्री मधुमिता शुक्ला हत्याकांड का आरोपी पूर्व मंत्री अमरमणि त्रिपाठी 2023 में रिहा हुआ था। कुछ माह पहले बस्ती की एमपी एमएलए कोर्ट ने पुलिस को 15 अप्रैल तक अमरमणि की संपत्ति कुर्क करने का आदेश दिया था। कोर्ट ने अमरमणि त्रिपाठी को लगातार पेश नहीं होने पर भगोड़ा घोषित कर दिया था।
         
तहसीलदार पंकज शाही ने बताया कि एमपी एमएलए कोर्ट के निर्देश पर पूर्व विधायक अमरमणि त्रिपाठी के आवास को सील किया गया, साथ ही आगे की कार्रवाई की जा रही है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37159495
Total Visitors
741
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

जिम्मेदारी भूलकर पार्टी समर्थक बन गए सेक्टर मजिस्ट्रेट साहब 

जिम्मेदारी भूलकर पार्टी समर्थक बन गए सेक्टर मजिस्ट्रेट साहब  # आदर्श आचार संहिता को तार तार करने का वीडियो वायरल,...

More Articles Like This