44 C
Delhi
Monday, May 20, 2024

हर क्षेत्र में अव्वल रहेगा जौनपुर : कृपाशंकर

हर क्षेत्र में अव्वल रहेगा जौनपुर : कृपाशंकर

शाहगंज, जौनपुर। 
एखलाक खान 
तहलका 24×7 
              जिले के विकास के लिए केंद्र व राज्य सरकार ने योजनाओं की जो शुरुआत की है उसे और आगे ले जाना है मौका मिला तो देश में जौनपुर के विकास को ऊंचाई पर ले जाने का काम होगा, जिसे देखने के लिए लोग आएंगे। उक्त बातें शनिवार को नगर के आजमगढ़ मार्ग स्थित एक होटल में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी कृपा शंकर सिंह ने कहा।
उन्होंने कहा कि आज पूरे विश्व में मोदी के नेतृत्व को सम्मान मिल रहा है। दूसरे देशों के नेता मोदी के सामने नतमस्तक होते हैं और मोदी जनता को सम्मान देते हैं। प्रदेश की योगी सरकार में गुंडे आज बिल में छुपे हुए हैं। डबल इंजन की सरकार नित नए मुकाम बना रही है।
आयोजन में विधायक रमेश सिंह लोकसभा संयोजक जितेंद्र सिंह व पूर्व पालिका अध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल ने अपने विचार रखें। अंत में जिला अध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने आगंतुकों प्रति आभार व्यक्त किया।कार्यकर्ता सम्मेलन में सपा नेता व पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष श्याम जी गुप्ता, सभासद छेदीलाल वर्मा, अमरनाथ गौतम, आशिक अली, सेराज अहमद को जिलाध्यक्ष, लोकसभा प्रत्याशी और क्षेत्रीय विधायक ने पार्टी की सदस्यता दिलाई।
कार्यक्रम में प्रदेश प्रवक्ता ओम प्रकाश सिंह, जितेन्द्र सिंह, सुशील मिश्रा, ब्लॉक प्रमुख बृजेश यादव, प्रमुख प्रतिनिधि अजय सिंह, उमेश तिवारी, पूर्व चेयरमैन ओम प्रकाश जायसवाल, गीता जायसवाल, सुरेश धुरिया, रीता जायसवाल, विजय लक्ष्मी गुप्ता, संदीप जायसवाल, प्रदीप जायसवाल, चिंताहरण शर्मा, राजमती सरोज, नीलम अग्रहरि, धीरज पाटिल, वेद प्रकाश, मंटू चौरसिया आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37438591
Total Visitors
426
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

कोतवाली प्रभारी तारकेश्वर राय लाइन हाजिर 

कोतवाली प्रभारी तारकेश्वर राय लाइन हाजिर  शाहगंज, जौनपुर।  सौरभ आर्य  तहलका 24x7               कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक रहे...

More Articles Like This