हाईटेंशन तार की चपेट में आने से पुआल लदे ट्रैक्टर में लगी आग, बड़ा हादसा टला

हाईटेंशन तार की चपेट में आने से पुआल लदे ट्रैक्टर में लगी आग, बड़ा हादसा टला

खेतासराय, जौनपुर।
डॉ. सुरेश कुमार 
तहलका 24×7 
              क्षेत्र के चौकियां गुरैनी गांव में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब पुवाल लादकर जा रहे एक ट्रैक्टर में अचानक आग लग गई। घटना का कारण हाईटेंशन बिजली का तार बताया जा रहा है, जो ट्रैक्टर पर लदे पुआल से छू गया।हालांकि ग्रामीणों की सतर्कता और तत्परता से समय रहते आग पर काबू पा लिया गया,जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।
जानकारी के अनुसार गांव निवासी चालक मुन्ना यादव ट्रैक्टर पर सीता यादव का पुवाल लादकर खेत से घर की ओर जा रहे थे।जैसे ही ट्रैक्टर गुरैनी बाजार के मुख्य मार्ग पर पहुंचा,ऊपर से गुजर रही करीब 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन पुआल के सम्पर्क में आ गई। सम्पर्क होते ही पुआल में आग लग गई और देखते ही देखते धुआं उठने लगा।आग की लपटें उठते ही बाजार में मौजूद लोगों के बीच भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और बिना समय गंवाए आग बुझाने में जुट गए।स्थानीय लोगों ने पानी और अन्य संसाधनों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।
इस दौरान ट्रैक्टर चालक ने भी सूझबूझ का परिचय देते हुए वाहन को नियंत्रित रखा,जिससे आग फैलने से रोकी जा सकी।ग्राम प्रधान बाबर सिद्दीकी ने बताया कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया,जिससे बड़ा नुकसान होने से बच गया।उन्होंने बताया कि इस घटना में न तो चालक को कोई चोट आई और न ही वाहन को गंभीर क्षति पहुंची।ग्रामीणों की एकजुटता और त्वरित कार्रवाई से संभावित बड़ा हादसा टल गया।
Previous articleफेक आईडी से टिकट पर यात्रा कर रहे दो यात्री गिरफ्तार
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?