35.1 C
Delhi
Sunday, May 19, 2024

होटल कर्मचारी की मौत, पत्नी ने लगाया हत्या का आरोप

होटल कर्मचारी की मौत, पत्नी ने लगाया हत्या का आरोप

# मालिक का बेटा जबरन ले गया था घर से, वेतन न मिलने से परेशान था कर्मचारी

शाहगंज, जौनपुर। 
एख़लाक खान 
तहलका 24×7 
           होटल पर दो साल से काम कर रहे कर्मचारी को पांच महीने से वेतन न मिलने पर घर बैठ गया। रविवार को होटल संचालक का बेटा अपने साथी के साथ जबरन घर से लाया और देर रात वह गम्भीर रूप से घायल हो गया। जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है।
क्षेत्र के सबहद पाइनपुर गांव निवासी छब्बूलाल राजभर (55) उसरहटा गांव स्थित क्रासिंग के समीप एक होटल पर दो वर्ष से नौकरी करता था। बीते पांच महीने से मालिक द्वारा उसको वेतन नहीं दिया गया। काफी मिन्नतों के बाद भी वेतन न मिलने से नाराज कर्मचारी काम छोड़कर घर बैठ गया।आरोप है कि रविवार को होटल संचालक का पुत्र अपने एक साथी के साथ चार पहिया वाहन से कर्मचारी के घर पहुंचा। जहां कर्मचारी ने वेतन न मिलने की बात कहकर जाने से मना किया।
लेकिन परिवार और पड़ोसियों के विरोध करने के बाद भी जबरन उसे गाड़ी पर बैठाकर होटल पर लाए। देर रात होटल संचालक द्वारा घायल अवस्था में उसे स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। परिजनों की माने तो सोमवार की तड़के होटल से पहुंचे युवक ने छब्बूलाल के बीमार होने की सूचना देते हुए पत्नी उर्मिला देवी और बेटी वंदना को अपने साथ बाइक से लेकर अस्पताल पहुंचा। जहां परिवार के साथ घायल कर्मचारी को एम्बुलेंस से जिला अस्पताल भेज दिया गया। जो रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं परिवार के लोग होटल संचालक और उसके पुत्र पर हत्या करने का आरोप लगाए। मृतक की पत्नी उर्मिला देवी ने पुलिस को तहरीर देकर पति की हत्या का आरोप लगाया है। मामले में प्रभारी निरीक्षक आदेश कुमार त्यागी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पीड़ित पक्ष की तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37422205
Total Visitors
491
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत शाहगंज, जौनपुर। तहलका 24x7                नगर...

More Articles Like This