40.1 C
Delhi
Monday, May 6, 2024

गाजीपुर : बन्द मकान का ताला चटकाकर चोरो ने पार किया लाखों का सामान 

गाजीपुर : बन्द मकान का ताला चटकाकर चोरो ने पार किया लाखों का सामान 

खानपुर।
अंकित मिश्रा 
तहलका 24×7 
            क्षेत्र अंतर्गत दिनौरा गांव में रविवार की देर रात चोरों ने बन्द पड़े मकान का ताला चटका दिया और अंदर पड़े नगदी और सामान पर हाथ साफ कर दिया।प्राप्त जानकारी के अनुसार क्षेत्र के दिनौरा गांव निवासी प्रेमनाथ पांडेय अपने पूरे परिवार के साथ दिल्ली एनसीआर में रहते हैं और यहां दिनौरा में बने मकान में ताला बंद रहता है।
वहीं रविवार की देर रात चोरो ने बन्द पड़े मकान को निशाना बनाते हुए घर के अंदर पड़े चांदी की थाली, चांदी की सात सुपारी, चांदी का पान पत्ता, चांदी का नारियल, सोने की दो अंगूठी, सोने की ईयरिंग, व चांदी के बिछुवे और एलईडी टीवी, पीतल व स्टील के बर्तन, वाराणसी स्थित जमीन के कागजात समेत डेढ़ लाख रुपये नगदी पर हाथ साफ कर दिया। घटना की जानकारी ग्रामीणों के माध्यम से पीड़ित व्यक्ति के परिवार को मिलने पर हड़कंप मच गया। वहीं प्रेमनाथ के पुत्र रोहित पांडेय की सूचना पर खानपुर पुलिस मौके पर पहुँच गई। थाना प्रभारी फूलचंद पांडेय ने बताया कि मामला संज्ञान में है जांच की जा रही है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37259246
Total Visitors
793
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

तेजस्वी की तबीयत बिगड़ी, व्हील चेयर पर एयरपोर्ट से निकले

तेजस्वी की तबीयत बिगड़ी, व्हील चेयर पर एयरपोर्ट से निकले पटना।  तहलका 24x7                  लोकसभा...

More Articles Like This