100 करोड़ का साइबर घोटाला बेनकाब

100 करोड़ का साइबर घोटाला बेनकाब

# फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर जनता से ठगी, होटल से चल रहा था ठगों का वार रूम

गोरखपुर।
तहलका 24×7 
              पुलिस ने एक ऐसे अंतर्राज्यीय साइबर ठग गिरोह का पर्दाफाश किया है,जिसने ठगी की दुनिया में हैरान कर देने वाला रिकॉर्ड बना दिया।यह गिरोह ऑनलाइन निवेश और फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर लोगों को झांसा देकर अब तक करीब एक अरब रुपये की ठगी कर चुका है।रामगढ़ ताल थाना पुलिस की इस बड़ी कार्रवाई में शहर के एक नामचीन होटल में छापेमारी कर गिरोह के चार शातिर सदस्यों को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस के मुताबिक आरोपी होटल को अपना ऑपरेशन बेस बनाकर नए लोगों को फंसाने की साजिश रच रहे थे।प्रारंभिक जांच में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। गिरोह ने फर्जी और किराए के बैंक खातों का जाल बिछाया, उन्हीं खातों के जरिए करीब 100 करोड़ रुपये का ट्रांजैक्शन किया।ठगी की रकम को तुरंत क्रिप्टोकरेंसी में बदलकर ट्रेसिंग से बचने की कोशिश की।इस हाईटेक तरीके से ठगी को अंजाम देकर आरोपी लंबे समय से पुलिस की नजरों से बचते रहे।
सोशल मीडिया और कॉल के जरिए संपर्क कर
“घर बैठे मोटा मुनाफा” का लालच दिया जाता था।फॉरेक्स ट्रेडिंग और निवेश के नाम पर भरोसा देकर शुरुआत छोटे मुनाफे दिखाकर बड़े निवेश के लिए उकसाना। फिर अचानक पूरा पैसा गायब। पुलिस के अनुसार आरोपी गोरखपुर के एक बड़े होटल में ठहरकर पूरे नेटवर्क को ऑपरेट कर रहे थे।
यहीं से कॉल, ट्रांजैक्शन और नए शिकार फंसाने की रणनीति बनाई जाती थी। पुलिस अब गिरोह के अन्य सदस्यों और मास्टरमाइंड की तलाश में जुटी है। साथ ही इस बात की भी जांच की जा रही है कि इस नेटवर्क के तार किन-किन राज्यों और देशों तक जुड़े हुए हैं।
Previous article10 वर्षों के कानूनी संघर्ष के बाद मिला नियुक्ति पत्र, अभ्यर्थियों में खुशी की लहर
Next articleजमालुद्दीनपुर को पराजित कर मेजबान टीम ने जीता उद्घाटन मैच 
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?