30 करोड़ की मूर्ति चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, आश्रम के बाबा ने रची थी साजिश

30 करोड़ की मूर्ति चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, आश्रम के बाबा ने रची थी साजिश

मिर्जापुर।
तहलका 24×7                                                             जिले के पड़री थाना क्षेत्र के श्री राम जानकी मंदिर से चोरी गई अष्टधातु की तीन मूर्तियों को पुलिस एसओजी टीम ने बरामद कर लिया है। मामले में आश्रम के ही बंसी बाबा समेत चार लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मामले का खुलासा एसपी ऑपरेशन ओपी सिंह ने पुलिस लाइन स्थित सभागार में पत्रकार वार्ता के दौरान किया।

बता दें कि 14 जनवरी को श्री राम जानकी मंदिर से अष्टधातु की तीन मूर्ति चोरी हो गई थी। आश्रम की देखरेख करने वाले बंसी बाबा ने ही मुकदमा दर्ज कराया था। जिसके बाद पुलिस छानबीन में जुटी। जांच के दौरान पुलिस को अहम सुराग मिला। जिसमें पता चला कि बंसी बाबा ने ही मूर्ति चोरी की साजिश रची है। जिसके बाद पुलिस ने बंसी बाबा, लव कुश पाल, मुकेश कुमार सोनी, राम बहादुर पाल को गिरफ्तार कर लिया और तीनों मूर्तियों को बरामद कर लिया।

Previous articleसंदिग्ध हालत में अधेड़ की मौत, जहर देकर हत्या का आरोप
Next articleगैर शैक्षणिक कार्यों के लिए वेतन अवरुद्ध करना गलत : सकलदेव सिंह
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?