42.8 C
Delhi
Friday, May 17, 2024

45 सेकंड में 25 थप्पड़, 5 चप्पल, 6 लातें और पांच चप्पल

45 सेकंड में 25 थप्पड़, 5 चप्पल, 6 लातें और पांच चप्पल

# वीडियो वायरल का संज्ञान लेकर एक्शन में आई पुलिस 

कानपुर।
तहलका 24×7
                  कानपुर में एक लड़के के साथ बेरहमी से मार-पीट करने का वीडियो सामने आया है। इसमें सिर्फ 45 सेकेंड में एक लड़के को मोहल्ले के दो बदमाश लड़कों ने मिलकर 25 थप्पड़, 6 लातें और पांच चप्पल जड़ दिए। वहां मौजूद किसी ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही पुलिस एक्शन में आ गई। मामला कल्याणपुर इलाके का है।
जानकारी के मुताबिक, दो लड़कों ने मिलकर कृष्णा सिंह नाम के लड़के को 45 सेकंड में 25 थप्पड़, 5 चप्पल, 6 लातें मारीं। बताया जा रहा है कि उस कृष्णा का अपराध यह था कि दोनों आरोपियों ने उसे किसी चौराहे पर मिलने के लिए बुलाया था। मगर, वह सही समय पर वहां नहीं पहुंच पाया। कृष्णा के देर से आने पर नाराज लड़कों ने उसे जमकर पीट डाला। पुलिस के मुताबिक, बच्चे के साथ मारपीट करने का वीडियो वायरल हुआ है। कल्याणपुर पुलिस ने वायरल वीडियो को संज्ञान में लेकर चार लड़कों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। फिलहाल, चारों आरोपी लड़कों में से किसी की भी पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस की टीम आरोपियों की शिनाख्त करने की कोशिश कर रही है।
मामले में कमिश्नर मुख्यालय के एडीसीपी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो जानकारी में आया है. उसमें एक बच्चे के साथ मारपीट की जा रही है।आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए गए हैं। पुलिस मारपीट करने वाले लड़कों की तलाश कर रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। साथ ही पुलिस को आदेश दिया गया है कि आरोपी लड़कों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37399961
Total Visitors
949
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

वैदेही समिति ने मनाया सीता नवमी महोत्सव 

वैदेही समिति ने मनाया सीता नवमी महोत्सव  शाहगंज, जौनपुर। सौरभ आर्य  तहलका 24x7              सीता नवमी महोत्सव धूमधाम...

More Articles Like This