64 पीड़ितों को कृषक दुर्घटना कल्याण योजना की 3.2 करोड़ रुपये मिली सहायता राशि
शाहगंज, जौनपुर।
एखलाक खान
तहलका 24×7
तहसील सभागार में सोमवार शाम कार्यक्रम आयोजित कर 64 परिवारों को कृषक दुर्घटना कल्याण योजनांतर्गत कुल तीन करोड़ बीस लाख रुपए की सहायता राशि वितरित की गई। उक्त सहायता राशि में प्रत्येक लाभार्थी के हिस्से पांच लाख रुपए आए।इस दौरान विधायक प्रतिनिधि संतोष पांडेय ने कहा कि डबल इंजन की सरकार समाज के प्रत्येक तबके की सहायता के लिए कृत संकल्पित है।

उक्त सहायता राशि से असमय दुर्घटना में अपनी जान गंवाने वाले व्यक्तियों के परिवारों को संबल मिलेगा। निश्चित रूप से मृत लोगों का जीवन तो नहीं लौटाया जा सकता, किंतु उनके परिवार का सहयोग कर उनके संघर्षों में भागीदार जरूर बना जा सकता है। इस दौरान लाभार्थियों के बीच पांच-पांच लाख रुपए सहायता राशि का प्रमाण पत्र सौंपा गया।

इस संबंध में तहसीलदार आशीष सिंह ने बताया कि पचास लाभार्थियों के बैंक खाते में पैसा भेजा जा चुका है। बाकी का पैसा भी एक-दो दिन में खाते में भेज दिया जाएगा।इस दौरान एसडीएम कुणाल गौरव, भाजपा नेता बेचन सिंह, केके सिंह, नाएब तहसीलदार पीयूष सिंह, कस्बा कानूनगो संजय राय सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।















