9 फरवरी से शुरु होगा यूपी का विधानमंडल का बजट सत्र
लखनऊ।
तहलका 24×7
विधानमंडल का बजट सत्र 9 फरवरी से शुरु होगा। इस संबंध में विधानसभा सचिवालय और विधान परिषद सचिवालय की ओर से अलग-अलग आदेश जारी कर दिए गए हैं।राज्यपाल की स्वीकृति के बाद विधानमंडल को आहूत किया गया है।विधानसभा सचिवालय की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार बजट सत्र के पहले दिन राज्यपाल दोनों सदनों को संयुक्त रुप से संबोधित करेंगी।

राज्यपाल का यह अभिभाषण बजट सत्र की औपचारिक शुरुआत माना जाता है।राज्यपाल अपने संबोधन में राज्य सरकार की नीतियों, प्राथमिकताओं और आगामी वित्तीय वर्ष की कार्ययोजना का खाका प्रस्तुत करेंगी।इसके बाद सदन में बजट पेश किए जाने और उस पर चर्चा की प्रक्रिया शुरु होगी।यूपी सरकार का बजट 11 फरवरी को पेश किया जाएगा।इस वर्ष पंचायत चुनाव और 2027 में विधानसभा चुनाव को देखते हुए सरकार कई लोकलुभावन योजनाओं की घोषणा कर सकती है।








