32.1 C
Delhi
Tuesday, September 16, 2025

9 वर्ष बाद पुनः शुरु हुई बस सेवा, ग्रामीणों में खुशी

9 वर्ष बाद पुनः शुरु हुई बस सेवा, ग्रामीणों में खुशी

खेतासराय, जौनपुर। 
डॉ. सुरेश कुमार
तहलका 24×7
              क्षेत्र के कलापुर गांव से लखनऊ तक जाने वाली नौ वर्ष से बंद बस सेवा मंगलवार से पुनः शुरु कर दी गई। यह उपलब्धि पूर्व एमएलसी सिराज मेहंदी के अथक प्रयासों का परिणाम है।नई शुरु की गई बस कलापुर से नौली, खुटहन, सुल्तानपुर होते हुए राजधानी लखनऊ तक जाएगी।इस बस सेवा के शुरु होने से न केवल कलापुर बल्कि आस-पास के गांवों के लोगों में भी हर्ष का माहौल देखा गया।
बस को शिया डिग्री कॉलेज जौनपुर के प्राचार्य डॉ. सादिक रिजवी ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। ग्रामवासियों का कहना है कि बस सेवा शुरु होने से लोगों को लखनऊ आने-जाने में सहूलियत होगी। खासतौर पर विद्यार्थियों, मरीजों और नौकरीपेशा लोगों के लिए यह सेवा अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगी। ग्रामीणों ने आशा जताई कि भविष्य में अन्य मार्गों पर भी इसी प्रकार की सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी। इस अवसर पर गांव में खुशी का माहौल रहा।
लोगों ने इसे गांव के विकास की दिशा में बड़ा कदम करार दिया और इस पहल को लंबे समय तक यादगार बताया। सभी ने इस महत्वपूर्ण पहल के लिए पूर्व एमएलसी सिराज मेहंदी के प्रयासों की सराहना की और इसे क्षेत्र के लिए नई सौगात बताया।इस मौके पर मुख्य रुप से जौहर अब्बास, जावेद, बृजेश राजभर, प्रधान अशोक गौतम, पूर्व प्रधान कोमल व रुपेश गुप्ता समेत भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

48 घंटे बाद भी नहीं दर्ज हो सका केस, देर रात पहुंचे उच्चाधिकारियों की जांच

48 घंटे बाद भी नहीं दर्ज हो सका केस, देर रात पहुंचे उच्चाधिकारियों की जांच # पटखौली गांव में सत्ता...

More Articles Like This