कच्चा मकान गिरा, मलबे में दब कर मवेशी की मौत, युवती घायल

कच्चा मकान गिरा, मलबे में दब कर मवेशी की मौत, युवती घायल

सुइथाकला, जौनपुर। 
राजेश चौबे
तहलका 24×7
             क्षेत्र के लालापुर गांव में बीती रात कच्चा मकान ढहने से उसके मलबे में दबकर एक मवेशी की मौत हो गई, वहीं घर की एक युवती घायल हो गयी। मौके पर जुटे ग्रामीणों द्वारा राहत पहुंचाने का कार्य किया गया।बताया जा रहा है कि उक्त गांव निवासी अयोध्या यादव का कच्चा मकान मंगलवार आधी रात को भरभरा कर ढह गया।
मकान ढहता देख परिवार के सदस्य बाहर भागने लगे, लेकिन उस दौरान बीस वर्षीया युवती श्वेता मलबे की चपेट में आने से घायल हो गयी, वहीं पशुशाला वाले हिस्से में बंधा भैंसा मलबे के ढेर में दब गया, जिसमें उसकी मौत हो गई।
हादसे के दौरान शोर शराबा के बीच मौके पर जुटे लोगों ने राहत कार्य शुरु किया, तब तक पशुपालक को पशुधन के साथ ही व्यापक रुप से आर्थिक क्षति उठानी पड़ी। घायल युवती का घरेलू उपचार शुरु किया गया।पशुपालक के इस दैवीय आपदा में ग्राम प्रधान ममता पाण्डेय द्वारा प्रशासनिक अमला को सूचना देते हुए पीड़ित का हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया।
Previous articleसूखी माइनर ने किसानों की बढ़ाई चिंता, 15 गांवों के किसानों पर संकट
Next articleइपाक्सी एक्सटर्नल टेक्निक से हुई बछड़े की बोन पिनिंग
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?