15.1 C
Delhi
Monday, February 16, 2026

अटारी-वाघा बॉर्डर पर पाकिस्तानियों का जमावड़ा, 24 घंटे में लौटने के आदेश का कर रहे पालन

अटारी-वाघा बॉर्डर पर पाकिस्तानियों का जमावड़ा, 24 घंटे में लौटने के आदेश का कर रहे पालन

अमृतसर।
तहलका 24×7
              जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने बड़ा और सख्त कदम उठाया है। सरकार ने भारत में मौजूद सभी पाकिस्तानी नागरिकों को 24 घंटे के भीतर पाकिस्तान लौटने का आदेश दिया है। आदेश के बाद अटारी-वाघा बॉर्डर पर पाकिस्तानियों का बड़ा हुजूम देखा जा रहा है।वापस लौट रहे पाकिस्तान के नागरिकों में निराशा और हताशा का माहौल देखा गया।पाकिस्तान वापस लौट रहे नागरिकों ने बताया कि वे भारत घूमने आए थे, लेकिन दुर्भाग्यवश आतंकी हमले के बाद उन्हें तुरंत देश छोड़ने का आदेश दिया गया है।
उन्होंने अपनी निराशा व्यक्त करते हुए कहा कि वे जा तो रहे हैं, लेकिन उन्हें उम्मीद है कि इस मामले में जल्द ही उचित कार्रवाई होगी और दोनों देशों के बीच सौहार्दपूर्ण संबंध फिर से स्थापित होंगे। कराची से आए एक पाकिस्तानी नागरिक ने कहा हम 45 दिन के वीजा पर भारत आए थे, लेकिन कुछ ही दिन हुए हैं और हमें वापस लौटना पड़ रहा है। हम बहुत निराश हैं। सभी पाकिस्तानी नागरिकों ने एक स्वर में कहा कि जिसने भी यह हत्या की है, उसे सजा मिलनी चाहिए। इस हमले ने एक बार फिर दोनों देशों के रिश्तों में कड़वाहट पैदा कर दी है।
उन्होंने प्रार्थना करते हुए कहा कि दोषियों को जल्द से जल्द सजा मिले और रिश्ते बरकरार रहें।देश के विभिन्न हिस्सों से अटारी-वाघा सीमा पर घूमने आए भारतीय नागरिकों ने इस आतंकी हमले की कड़ी निंदा की और मोदी सरकार द्वारा पाकिस्तान के खिलाफ लिए गए फैसले की सराहना की। उन्होंने उम्मीद जताई कि सरकार जल्द ही इस मामले में सख्त कदम उठाएगी, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।
हालांकि इस निर्णय से कुछ भारतीय नागरिक भी निराश दिखे। सीमा नाम की एक भारतीय महिला ने बताया कि उनकी बहन पाकिस्तान में रहती है और उसकी हालत बहुत खराब है, जिसके कारण उन्हें पाकिस्तान जाना था। लेकिन अब अटारी-वाघा सीमा बंद होने के बाद उन्हें वापस लौटना पड़ रहा है। उन्होंने अपनी निराशा व्यक्त करते हुए कहा, अगर मुझे यही करना था तो वीजा क्यों दिया गया?

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

रामलीला मैदान के सुंदरीकरण पर खर्च होंगे दो करोड़ दस लाख रुपए

रामलीला मैदान के सुंदरीकरण पर खर्च होंगे दो करोड़ दस लाख रुपए # पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर विकास योजनांतर्गत होगा...

More Articles Like This