26 C
Delhi
Thursday, November 13, 2025

अनियमित विद्युत आपूर्ति व जर्जर ट्रांसफार्मर से उपभोक्ता बेहाल

अनियमित विद्युत आपूर्ति व जर्जर ट्रांसफार्मर से उपभोक्ता बेहाल

पिंडरा, वाराणसी। 
नीतेश गुप्ता 
तहलका 24×7
             नेवादा विद्युत उपकेंद्र से सम्बद्ध गावों में इस भीषण गर्मी में अनियमित विद्युत आपूर्ति से लोग बेहाल हैं। लो बोल्टेज से भी उपभोक्ता परेशान हैं। ग्रामीण समस्या के समाधान न होने पर विभाग के प्रति आक्रोशित हैं।
बताया जाता है कि सगुनहा गांव में लगे ट्रांसफार्मर की स्थिति बेहद दयनीय है। ट्रांसफार्मर में पर्याप्त तेल न होने से काफी गर्म हो जा रहा है। जिसकी खूंटी दिन में दो-दो बार जल जा रही है। दो वर्षों से 100 केवीए का ट्रांसफार्मर जर्जर हालत में पड़ा है। उसकी मरम्मत भी कभी नही हुई। उपभोक्ताओं ने बताया कि एक सप्ताह से उक्त गांव को मात्र चार से पांच घंटे ही बिजली मिल पा रही है। जिससे इस भीषण गर्मी में लोग परेशान हैं।
उल्लेखनीय है कि एयरपोर्ट के अधिकतर अधिकारी, कर्मचारी इसी क्षेत्र में किराए पर रहते हैं। दिन व रात में ड्यूटी करने के बाद अपने कमरों में सुकून से नही रह पा रहे हैं। उपभोक्तओं ने बताया कि एसडीओ व जेई से बार बार शिकायत करने पर समस्या का समाधान नही हो पा रहा है। काफी समस्या का समाधान उपभोक्ता चंदा इकट्ठा करके पैसा लगाकर प्राइवेट मिस्त्रियों से कराने को मजबूर हैं।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

महिला ने घूरने से रोका तो दबंगों ने दम्पती को पीटा

महिला ने घूरने से रोका तो दबंगों ने दम्पती को पीटा पिंडरा, वाराणसी। नितेश गुप्ता तहलका 24x7            ...

More Articles Like This