30.1 C
Delhi
Tuesday, May 7, 2024

अफ्रीका के जाम्बिया देश में धूमधाम से मनाया गया नवरात्रि का त्यौहार

अफ्रीका के जाम्बिया देश में धूमधाम से मनाया गया नवरात्रि का त्यौहार

# जय माता दी के जयकारे से गूंज उठा अफ्रीका का जाम्बिया देश

लुसाका (जाम्बिया)
स्पेशल डेस्क
तहलका 24×7
                    अफ्रीका के जांबिया देश की राजधानी लुसाका शहर में नवरात्रि की धूम रही। भारतीयों द्वारा निर्मित हिंदू देवी देवताओं के मंदिरों में जय माता दी का जयाघोष नवरात्रि के नौ दिनों तक होता रहा वहीं पर लुसाका में स्थित नवनिर्मित साईं मंदिर में नवरात्रि बड़े ही हर्ष और पूजा अर्चना के साथ सभी भारतीयों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और नौ दिन तक देवी गीत भजन संध्या के माध्यम से पूरे मंदिर परिसर का वातावरण शुद्ध कर दिया जिससे पूरा मंदिर परिसर भक्ति मय हो गया।

वहीं पर मंदिर के पुजारी पंडित आनंद कुमार जो कि दक्षिण भारत से हैं साईं मंदिर परिसर में निरंतर पूजा पाठ का कार्य करते हैं और बहुत ही विधि-विधान के साथ नवरात्रि का पूजन करने के साथ-साथ मां दुर्गा की प्रतिमा स्वयं अपने हांथों से बनाकर मंदिर परिसर में स्थापित किया नौ दिनों तक पूजा अर्चना दुर्गा चालीसा दुर्गा सप्तशती सहित अन्य ग्रंथों और आरती के माध्यम से नवरात्रि के अंतिम दिवस नवमी के दिन हवन कर पूर्णाहुति किया। वहीं दूसरी तरफ श्रीराधे कृष्णा मंदिर में भी गरबा कार्यक्रम नौ दिनों तक निरंतर चलता रहा जिससे पूरे शहर का वातावरण शुद्ध हो गया जय माता दी के जयकारे से पूरा शहर गूंज उठा। वहीं पर रामकृष्ण वेदांता सेंटर में भी माता दुर्गा की प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना की गई जहां पर माँ दुर्गा की झांकी देखने के बाद लोग मोहित हो गए। इस अवसर साइंस सेंटर से जुड़े सभी श्रद्धालु गण एवं अन्य भक्त उपस्थित रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37265867
Total Visitors
742
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

दिन भर चले सियासी भूचाल पर बोले धनंजय : तीन बार धोखा दे चुकी हैं बहन जी

दिन भर चले सियासी भूचाल पर बोले धनंजय : तीन बार धोखा दे चुकी हैं बहन जी # जेल में...

More Articles Like This