अवैध रुप से ऑपरेशन कराने वाला वंदना पॉलीक्लिनिक सील

अवैध रुप से ऑपरेशन कराने वाला वंदना पॉलीक्लिनिक सील

जौनपुर।
गुलाम साबिर 
तहलका 24×7 
                जनस्वास्थ्य से खिलवाड़ का बड़ा मामला सामने आया है।सीएमओ के निर्देश पर बुधवार को एडिशनल सीएमओ डॉ. आलोक सिंह ने केराकत कस्बा स्थित वंदना पॉलीक्लिनिक पर छापा मारकर ऑपरेशन कक्ष को सील कर दिया।इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया।बताया जाता है कि मुख्य चिकित्साधिकारी को क्लीनिक के खिलाफ लगातार गंभीर शिकायतें मिल रही थीं।इसी के आधार पर जांच के आदेश दिए गए।
मौके पर पहुंचे एसीएमओ ने जब जांच शुरु की तो चौंकाने वाले खुलासे सामने आए।जांच में पाया गया कि क्लीनिक को स्वास्थ्य विभाग की ओर से केवल ओपीडी सेवाएं चलाने की अनुमति थी,लेकिन यहां खुलेआम नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए ऑपरेशन किए जा रहे थे।प्राथमिक जांच में यह भी संकेत मिले कि यहां अवैध रुप से गर्भवती महिलाओं की डिलीवरी कराई जा रही थी,जो गंभीर कानूनी उल्लंघन है।छापेमारी के दौरान जरुरी दस्तावेजों की जांच में भी कई अनियमितताएं मिलीं।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए एसीएमओ ने तत्काल प्रभाव से ऑपरेशन थिएटर को सील कर दिया और क्लीनिक से जुड़े सभी अभिलेख कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।जांच अधिकारी डॉ.आलोक सिंह ने कहा कि क्लीनिक संचालक के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने कहा कि जनस्वास्थ्य के साथ किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।कार्रवाई से क्षेत्र में खलबली मच गई,निजी क्लीनिक संचालकों में भी हड़कंप है।स्वास्थ्य विभाग ने आम जनता से अपील की है कि यदि कहीं भी अवैध चिकित्सीय गतिविधियां संचालित होती दिखें तो तुरंत सूचना दें,ताकि समय रहते कड़ी कार्रवाई की जा सके।
Previous articleबच्चों के सामने शिक्षिकाओं में मारपीट का वीडियो वायरल, विद्यालय की चर्चा जोरों पर 
Next articleसशस्‍त्र सीमा बल में 1060 कांस्‍टेबल के पदों पर होगी भर्ती, नोटिफिकेशन जारी
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?