31.7 C
Delhi
Saturday, May 4, 2024

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से भैंस की दर्दनाक मौत, गृहस्थी का सामान जला

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से भैंस की दर्दनाक मौत, गृहस्थी का सामान जलकर खाक 

खुटहन।
मुलायम सोनी
तहलका 24×7
              क्षेत्र अंतर्गत अलग-अलग गांव में आकाशीय बिजली गिरने से एक भैंस की झुलसने से दर्दनाक मौत हो गई वहीं एक रिहायशी मड़हे में रखा गृहस्थी का सामान जलकर खाक हो गया।क्षेत्र के शेखूपुर सुतौली गॉव में शनिवार की अलसुबह मूसलाधार बारिश के बीच तेज गर्जना के साथ गिरी आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक भैंस की दर्दनाक मौत हो गई। गॉव निवासी जवाहिर लाल निषाद अपनी बेशकीमती गर्भवती भैंस रात में महुआ के पेड़ के नीचे बांधे थे।

भोर में गिरी आकाशीय बिजली की चपेट में आने से वह गम्भीररूप से झुलस गयी तथा घटनास्थल पर ही उसने दम तोड़ दिया। ग्रामीणों ने भैंस की कीमत 70 हजार रुपये बतायी है। वहीं क्षेत्र अंतर्गत मीरापुर गांव में शनिवार की भोर में आसमान से तेज गर्जना और चमक के साथ हो रही झमाझम बारिश बीच अचानक छप्पर पर गिरी आकाशीय बिजली से आग लग गयी। गनीमत थी कि छप्पर में भूषा और खाद्यान्न रखा हुआ था। अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। गाँव निवासी रामलखन के परिवार के लोग अपने रिहायशी मकान में सोये हुए थे। भोर में घर के बगल छप्पर में आकाशीय बिजली से आग लग गयी। भीतर रखा भूसा और खाद्यान्न जल गया। आग से 50 हजार से अधिक की क्षति का अनुमान है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37216359
Total Visitors
1107
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा महज दिखावा : अशोक सिंह

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा महज दिखावा : अशोक सिंह # राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भाजपा की सरकार पर जमकर...

More Articles Like This