30.1 C
Delhi
Saturday, May 4, 2024

आजमगढ़ : गैंगस्टर कुंटू सिंह की पत्नी और पूर्व प्रधान के खिलाफ एफआईआर दर्ज

आजमगढ़ : गैंगस्टर कुंटू सिंह की पत्नी और पूर्व प्रधान के खिलाफ एफआईआर दर्ज

आजमगढ़।
फैज़ान अहमद
तहलका 24×7
                प्रदेश के टॉप-10 अपराधी ध्रुव कुमार सिंह उर्फ कुंटू सिंह की पत्नी और पूर्व प्रधान के खिलाफ आजमगढ़ के जीयनपुर कोतवाली में एफआईआर दर्ज की गई है। देवपुर कमालपुर गांव के प्रधान प्रतिनिधि की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है।
प्रधान प्रतिनिधि का आरोप है कि दोनों द्वारा उन्हें जान-माल की धमकी दी जा रही है। सगड़ी तहसील क्षेत्र के देवपुर कमालपुर गांव की महिला प्रधान रमावती देवी के पुत्र हरिवंश कुमार का आरोप है कि गांव के पूर्व प्रधान सभापति सिंह ने अपने कार्यकाल के दौरान ग्रामसभा की जमीन को कुंटू सिंह के नाम आवंटन कर दिया है।
प्रधान पुत्र का आरोप है कि गांव में कराए जा रहे विकास कार्यों में पूर्व प्रधान द्वारा अवरोध उत्पन्न करने के साथ ही प्रधान पक्ष को जान-माल की धमकी दी जा रही है। इतना ही नहीं पूर्व प्रधान के कहने पर गैंगस्टर कुंटू सिंह की पत्नी भी फोन पर दबाव बना रही हैं। इस मामले में पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने कुंटू सिंह की पत्नी और पूर्व प्रधान के खिलाफ जान मारने की धमकी एवं दलित उत्पीड़न का मामला पंजीकृत कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37217085
Total Visitors
962
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा महज दिखावा : अशोक सिंह

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा महज दिखावा : अशोक सिंह # राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भाजपा की सरकार पर जमकर...

More Articles Like This