31.1 C
Delhi
Saturday, April 27, 2024

आजमगढ़ : गोमांस तस्करों ने पुलिस पर किया फायर, दो तस्कर गोमांस व तमंचा के साथ गिरफ्तार

आजमगढ़ : गोमांस तस्करों ने पुलिस पर किया फायर, दो तस्कर गोमांस व तमंचा के साथ गिरफ्तार

# गिरफ्तार अभियुक्त मानीकलां और अरंद निवासी कुख्यात प्रतिबंधित मांस कारोबारी

आजमगढ़।
फैज़ान अहमद
तहलका 24×7
                मांस तस्करों को पकड़ने निकली दीदारगंज पुलिस टीम पर बृहस्पतिवार की सुबह तस्करों ने फायर झोंक दिया। आत्म रक्षा करते हुए पुलिस ने दो गोमांस तस्करों को  गोमांस व तमंचा के साथ गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया।
बृहस्पतिवार की सुबह दीदारगंज क्षेत्र के आमगांव चौराहे पर मौजूद थाना प्रभारी हिरेंद्र प्रताप सिंह को मुखबिर से सूचना मिली कि गोमांस तस्करी में लिप्त दो कुख्यात वांछित प्रतिबंधित मांस की आपूर्ति के लिए चकवा नहर पुलिया से सुघरपुर गांव की ओर जाने वाले हैं। पुलिस तत्काल सक्रिय हुई और चकवा पुलिया के पास घेरेबंदी कर गोमांस तस्करों का इंतजार करने लगी। कुछ ही देर बाद आमगांव की ओर से बोरी लेकर आ रहे दो व्यक्तियों पर पुलिस की निगाह पड़ी।
उनके नजदीक आते ही जब पुलिस उन्हें पकड़ने के लिए आगे बढ़ी तो एक ने पुलिस पर तमंचे से फायर झोंक दिया। किसी तरह घेराबंदी कर दोनों को पुलिस ने दोनों को काबू में कर लिया। उनके कब्जे से 12 बोर का तमंचा व बोरे में रखा भारी मात्रा में प्रतिबंधित मांस बरामद किया। पकड़े गए आरोपियों में मोहम्मद अफ्सर पुत्र मोहम्मद फारुख ग्राम मानीकलां थाना खेतासराय तथा शादाब पुत्र दिलशाद ग्राम अरंद थाना शाहगंज जनपद जौनपुर के निवासी हैं। पुलिस के अनुसार अफ्सर कुख्यात अपराधी है उसके खिलाफ जौनपुर के अलावा जनपद के विभिन्न थानों में दो दर्जन से भी ज्यादा संगीन मामले दर्ज हैं वह जौनपुर जिले का हिस्ट्रीशीटर घोषित है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37130795
Total Visitors
687
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

हर रूप में पूज्यनीय हैं श्रीकृष्ण जी महराज : प्रभाकर महराज

हर रूप में पूज्यनीय हैं श्रीकृष्ण जी महराज : प्रभाकर महराज जौनपुर।  विश्व प्रकाश श्रीवास्तव  तहलका 24x7             ...

More Articles Like This