आजमगढ़ : सिपाही पर पत्नी को भगा ले जाने का आरोप
आजमगढ़।
फैज़ान अहमद
तहलका 24×7
महराजगंज थाना क्षेत्र के नौबरार देवारा गरीब क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति ने जीयनपुर कोतवाली में तहरीर देकर एक सिपाही पर पत्नी को भगा ले जाने का आरोप लगाया है। उसने यह भी बताया कि सिपाही के साथ भागी पत्नी घर से लाखों की नकदी व जेवरात भी साथ ले गई है।युवक ने तहरीर में कहा है कि वह जीयनपुर बाजार में किराये पर कमरा लेकर पत्नी के साथ रहता था। वहीं जीयनपुर कोतवाली में तैनात एक सिपाही भी रहता था। कुछ दिनों पूर्व वह किसी काम से बाहर चला गया।









