29 C
Delhi
Saturday, April 27, 2024

सुल्तानपुर : निषाद बस्ती में लगी आग, सात मकान जलकर खाक

सुल्तानपुर : निषाद बस्ती में लगी आग, सात मकान जलकर खाक

सुल्तानपुर।
ज़ेया अनवर
तहलका 24×7
               अज्ञात कारणों से गुरुवार को आधी रात लगी आग से सात आवासीय घर जलकर राख हो गए। घटना में करीब पांच लाख से अधिक संपत्ति का नुकसान हुआ। हल्ला-गुहार सुनकर पहुंचे ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया जा सका। घटना के बाद से देर शाम तक राजस्व विभाग का कोई कर्मी मौके पर जायजा लेने नहीं पहुंचा।ग्राम कटघर पूरे चौहान निषाद बस्ती में बीती रात बारह बजे झानू निषाद के घर में अज्ञात कारणों से आग लग गई।

लोग जब तक कुछ समझ पाते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। ठंड का मौसम होने के चलते गुहार लगने पर धीर-धीरे लोग जमा हुए और बगल में स्थित ट्यूबवेल से किसी तरह आग पर काबू पाया जा सका। अग्निकांड में झानू निषाद राशन, नकदी व गहना समेत प्रमोद, मोती लाल निषाद, रामसुन्दर निषाद, दिनकर निषाद, छोटू निषाद का सबकुछ जलकर राख हो गया। हालात यह हैं कि अब उन्हें भोजन तक के लाले हैं। थानाध्यक्ष अमरेन्द्र बहादुर ने पीड़ितों को सहयोग का भरोसा दिलाया एवं प्रधान प्रतिनिधि प्रविन्द पाल से कहकर कोटेदार से पीड़ितों को राशन की व्यवस्था करवाई।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37121853
Total Visitors
656
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

हर रूप में पूज्यनीय हैं श्रीकृष्ण जी महराज : प्रभाकर महराज

हर रूप में पूज्यनीय हैं श्रीकृष्ण जी महराज : प्रभाकर महराज जौनपुर।  विश्व प्रकाश श्रीवास्तव  तहलका 24x7             ...

More Articles Like This