35.1 C
Delhi
Saturday, May 18, 2024

आटो से टकराकर स्कार्पियो बाइकों से टकराते गड्ढे में उतरी, आठ घायल

आटो से टकराकर स्कार्पियो बाइकों से टकराते गड्ढे में उतरी, आठ घायल

खुटहन, जौनपुर।
मुलायम सोनी 
तहलका 24×7 
              क्षेत्र के जौकाबाद गांव स्थित मोड़ के पास रविवार को सामने से आ रही स्कार्पियो आटो से टक्कर के बाद अनियंत्रित होकर दो बाइकों से टकराते हुए सड़क के नीचे खड्ड में उतर गई। आटो में सवार दंपती सहित आठ लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी भेजवाया। जहां चिकित्सकों ने सात की हालत गंभीर देख जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। घटना के बाद स्कार्पियो चालक वाहन छोड़ फरार हो गया। पुलिस ने वाहन कब्जे में ले लिया।
गौसपुर बाजार निवासी सुभाष कन्नौजिया, उनकी पत्नी संगीता और 22 वर्षीय पुत्री अंजलि खुटहन चौराहे से एक आटो रिजर्व कर घर जा रहे थे। मोड़ के पास सामने से आ रही अनियंत्रित स्कार्पियो ने टक्कर मार दी। अनियंत्रित स्कार्पियो सामने से आ रहे बाइक सवार गौसपुर निवासी मुकेश शर्मा व कबिरुद्दीनपुर गांव के रवि गौतम की बाइक से टकराते हुए दूसरी बाइक पर सवार अनुराग पाल व उनकी माता सुशीला देवी को चपेट में लेते हुए हुए सड़क के बगल खड्ड में उतर गई।
सभी घायलों का प्राथमिक उपचार सीएचसी पर किए जाने के बाद सात की हालत गंभीर देख उन्हें जिला चिकित्सालय भेज दिया गया। आटो चालक दिनेश गुप्ता को हल्की चोटें आईं। प्रभारी निरीक्षक संजय वर्मा घटनास्थल पर पहुंच घायलों की सहायता में लगे रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37408387
Total Visitors
431
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

अशक्त एवं वृद्ध लोगों ने किया पोस्टल बैलेट से मतदान

अशक्त एवं वृद्ध लोगों ने किया पोस्टल बैलेट से मतदान पिंडरा, वाराणसी। नीतेश गुप्ता  तहलका 24x7               ...

More Articles Like This