31.7 C
Delhi
Saturday, May 4, 2024

शादी समारोह में युवक को गोली मारने वाले चार गिरफ्तार 

शादी समारोह में युवक को गोली मारने वाले चार गिरफ्तार 

# असलहा बनाने के उपकरण समेत असलहा बरामद 

शाहगंज, जौनपुर। 
सौरभ आर्य 
तहलका 24×7 
             कोतवाली क्षेत्र के बड़ौना गांव में आई बारात में युवक को गोली मारने वाले चार मनबढ़ युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर कट्टा, पिस्टल और शस्त्र बनाने के उपकरण समेत अवैध शस्त्र भट्ठी का भी भंडाफोड़ किया गया है। चारों आरोपियों का सुसंगत धाराओं में चालान न्यायालय भेज दिया गया।
बता दें कि क्षेत्र के बड़ौना गांव में शुक्रवार की रात रामप्रसाद बिंद के घर उसकी बेटी सोनी की बारात आजमगढ़ से आई थी। द्वारचार से पहले बाराती डांस करते हुए रामप्रसाद के घर की तरफ जा रहे थे। बारात में शामिल नर्तक से कुछ युवक अभद्रता करने लगे। मौके पर मौजूद पूर्व प्रधान पप्पू बिंद के पुत्र अमन (18) ने मनबढ़ों की हरकत पर ऐतराज जताया तो वे आग बबूला हो गए।
बताते हैं कि सभी आरोपी मिलकर अमन को बारात के बीच से खींचकर कुछ दूर ले गए। जहां एक ने असलहे से गोली चला दी। गोली अमन की जांघ में लगी। फायरिंग की आवाज और चीख-पुकार सुनकर लोग घटनास्थल की ओर दौड़े। जमीन पर गिरकर तड़प रहे अमन को उपचार के लिए शाहगंज स्थित राजकीय पुरुष चिकित्सालय लाया गया।
क्षेत्राधिकारी अजीत सिंह चौहान ने बताया कि रवि बिंद पुत्र विश्वनाथ निवासी बड़ागांव, सूरज बिन्द पुत्र भोलानाथ ग्राम अर्गूपुर, चन्दन पुत्र बरखू राम और विष्णु पुत्र मदन बिन्द निवासी बड़ौना को गिरफ्तार किया गया है। इनकी निशानदेही पर बड़ागांव नहर से करीब 100 मीटर आगे एक खण्डहर से कट्टा, पिस्टल बरामद किया। यहां अवैध शस्त्र भट्ठी मिली और शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद हुए।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37215726
Total Visitors
1135
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा महज दिखावा : अशोक सिंह

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा महज दिखावा : अशोक सिंह # राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भाजपा की सरकार पर जमकर...

More Articles Like This